Sunday, October, 04,2026

3 बड़े जल समझौतों से आधे राजस्थान की बुझेगी प्यासः शाह

चित्तौड़गढ़/जयपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित रहा। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने राष्ट्रभक्ति के सिद्धांत से समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री के रूप में अटलजी ने देश के विकास और सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले किए। विश्व के दबाव के बावजूद पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने भारत की सारिक शक्ति का परिचय दिया। केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान 15 जिलों में 5,659 करोड़ से अधिक लागत के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जल जीवन मिशन के तहत 1,500 गांवों को हर घर नल से जल की सौगात भी दी गई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पहले केवल 11 लाख घरों तक नल से पानी पहुंचता था। महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के माध्यम से आठ वर्षों में 64 लाख घरों तक पेयजल पहुंचा है। अमित शाह ने कहा कि अटलजी ने गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज योजना को आगे बढ़ाया।

वंदे मातरम् को फिर मिला सम्मान

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस अमर गीत ने करोड़ों देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाई। आजादी के संघर्ष में अनेक लोगों ने इसके साथ जुड़कर बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना को फिर व्यापक सम्मान मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पचपदरा में 80 हजार करोड़ की लागत से स्थापित राजस्थान रिफाइनरी, ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भरता और 1,192 किलोमीटर नए एक्सप्रेस-वे जैसे कार्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2030 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तथा 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य दोहराया। कार्यक्रम से पहले अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने पंच गौरव पवेलियन, भारत टैक्सी, ई-पैक्स, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र, माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, राजीविका, चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, झाबर सिंह खर्रा, गौतम कुमार दक, डॉ. मंजू बाघमार, सांसद सीपी जोशी, चुन्नीलाल गरासिया, मन्नालाल रावत, दामोदर अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुन लाल जीनगर, सुरेश धाकड़, चंद्रभान आक्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery