Monday, August, 17,2026

बच्चों से भरी बस बनी आग का गोला, 17 मासूम बाल-बाल बचे

जैसलमेर: जिले में सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह धऊवा गांव के पास बच्चों को स्कूल लेकर जा रही स्कूल बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में 17 बच्चे सवार थे। इंजन से धुआं उठते ही चालक द्वारकाराम ने सुझबूझ दिखाते हुए बस सड़क किनारे रोक दी और बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बच्चों के बाहर निकलने के कुछ ही मिनट बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किसी बच्चे या स्टाफ को चोट नहीं आई, लेकिन बच्चों के बैग, कॉपियां, किताबें और अन्य सामान जल गया। समय रहते बच्चों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया।

तीन ने बुझाई आग दमकलों

सूचना मिलते ही पुलिस और नगर परिषद का अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। दमकल की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर कबाड हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है।

गड्ढे में पहिया आने के बाद उठने लगा धुआं

सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सीरवी ने बताया कि बस पिथला गांव से बच्चों को लेकर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर डाबला रोड स्थित एसएम पब्लिक स्कूल जा रही थी। धऊवा के पास सड़क पर बने गड्ढे में बस का अगला पहिया आने से जोरदार झटका लगा। इसके बाद इंजन वाले हिस्से से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगीं। चालक द्वारकाराम ने तत्काल बस रोककर गेट खोला और सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया। स्थानीय निवासी रंजीत सिंह सहित ग्रामीणों ने भी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की।

13 दिन पहले समाप्त हो गया था फिटनेस प्रमाण-पत्र

जांच में सामने आया कि बस का फिटनेस प्रमाणपत्र 29 जुलाई 2026 को समाप्त हो चुका था। डीटीओ टीकूराम पूनड़ ने बताया कि हादसे के कारणों के साथ बस के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। उनके अनुसार जिले में पिछले नवंबर से फिटनेस का काम बंद है और अब यह प्रक्रिया जोधपुर में हो रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery