Monday, August, 17,2026

सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत, दवा रिएक्शन से इनकार

कोटा: जिले के जेके लोन अस्पताल में कैथून निवासी 25 वर्षीय करीना की सिजेरियन डिलीवरी के कुछ घंटे बाद मौत हो गई। सोमवार शाम ऑपरेशन से उसने स्वस्थ जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा के अनुसार, करीना को हाई ब्लड प्रेशर और ट्विन प्रेगनेंसी थी। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे अचानक बीपी बढ़ने से उल्टी और दौरे आए। उपचार के दौरान करीब 10 मिनट में उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने दवा या ड्रिप के रिएक्शन की खबरों को अफवाह बताया। इंद्रगढ़ निवासी केकशा के परिजनों ने ड्रिप लगने के बाद कंपकंपी की शिकायत की थी। डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि एक मरीज को इंजेक्शन के बाद कंपकंपी हुई थी, जिसे एचडीयू में शिफ्ट कर उपचार दिया गया और हालत सामान्य हो गई। प्रबंधन के अनुसार वही दवा करीब 180 अन्य मरीजों को दी गई, किसी को परेशानी नहीं हुई।

डिलीवरी के बाद महिला की मौत

इधर, अजमेर के जेएलएन अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रीति राव (24) की मौत पर मंगलवार को मोर्चरी के बाहर पीहर और ससुराल पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ने एक-दूसरे पर लापरवाही के आरोप लगाए। 3-4 घंटे में कई बार हाथापाई की स्थिति बनी। पति सुनील राव ने बताया कि प्रीति ने बेटे को जन्म दिया था, बाद में तबीयत बिगड़ने पर जेएलएन अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery