Monday, August, 17,2026

सड़क हादसों में बुझे तीन परिवारों के नौ चिराग

राजगढ़ (मप्र): महाकाल दर्शन के लिए धौलपुर से निकले परिवार की कार मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में बुजुर्ग महिला समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। दो बच्चे सुरक्षित हैं। थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी के अनुसार हादसा सारंगपुर के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊ के पास हुआ। कार एक ढाबे के सामने खड़े डंपर में जा घुसी। मृतकों की पहचान सोमा त्रिवेदी (65), उनके बेटे अंकुर (42) और बहू अर्चना (40) के रूप में हुई है। पिछली सीट पर बैठे 10 और 14 वर्ष के दो बच्चे सुरक्षित रहे। घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शव सारंगपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

कार-ट्रक भिड़े, तीन की मौत

धौलपुर-भरतपुर राजमार्ग पर भागीरथपुरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और ट्रक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनिया हाल शास्त्री नगर निवासी राजकुमार जैन (50), उनके भतीजे विजय (45) और विजय के बेटे आदी (15) के रूप में हुई। पुलिस उपाधीक्षक कृष्णाराज जांगिड़ ने बताया कि तीनों जयपुर के पदमपुरा स्थित जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

आधार सुधारने निकला परिवार उजड़ा

दौसा जिले के बांदीकुई के मुकरपुरा बाइपास के पास मंगलवार शाम ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अगावली निवासी मुकेश बैरवा (35) और उनके बेटे दिलखुश (9) व ट्रिपुल (6) की मौत हो गई, जबकि पत्नी सीता देवी (30) गंभीर घायल हो गई। वह परिवार के साथ बड़े बेटे के आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करवाने बांदीकुई जा रहे थे। बांदीकुई थाने के एएसआई हुकुम सिंह ने बताया कि हादसा अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर शाम करीब 3:30 बजे हुआ। सीता देवी को जयपुर रेफर किया गया। तीनों शव उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। विधायक भागचंद टांकड़ा ने अस्पताल पहुंचे और घायल की जानकारी ली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery