Thursday, November, 19,2026

मोदी हुए भावुक, बोले... देश के युवाओं को बचाना होगा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में देश में बढ़ती नशे की समस्या पर चर्चा के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि देश के युवाओं को हर हाल में नशे के चंगुल से बचाना होगा। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि जब देश से नक्सलवाद को खत्म किया जा सकता है तो ड्रग्स की समस्या को भी जड़ से मिटाया जा सकता है। करीब साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में सरकार के कामकाज, गरीबी उन्मूलन और आंतरिक सुरक्षा सहित कई अहम मुद्दों को समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री शामिल हुए। गृह और वित्त मंत्रालय समेत 11 मंत्रालयों एवं विभागों के सचिवों ने विभिन्न विषयों पर प्रेजेंटेशन दिए। इसमें सरकारी योजनाओं की प्रगति, महिलाओं एवं युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर चर्चा हुई।

2029 तक नशा मुक्त भारत का लक्ष्य

बैठक में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने पर जोर दिया गया। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक इम्स तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने और नशा मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए केंद्र और राज्य की एजेंसियों को मिलकर काम करने का रोडमैप तैयार किया गया है। इसमें तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में माओवादी हिंसा के खिलाफ मिली सफलता पर भी चर्चा हुई। गृह मंत्रालय ने बताया कि नक्सलवाद के कारण प्रभावित इलाकों में आदिवासी समुदाय शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित था। अब इन क्षेत्रों में विकास योजनाओं को तेजी से पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने की सराहना

बैठक में विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। मंत्रिपरिषद ने जनधन, आवास, नल से जल, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं के योगदान पर चर्चा की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery