Friday, November, 27,2026

जागरूक और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक ही लोकतंत्र की असली ताकतः बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक, विवेकशील और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों में निहित है। युवाओं की नवाचार क्षमता, तकनीकी कौशल और राष्ट्र के प्रति समर्पण विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। संविधान के आदशों की सार्थकता तभी है, जब वे हमारे विचारों और आचरण में भी दिखाई दें। ओम बिरला ने गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से आए विद्यार्थियों और युवा प्रतिभागियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संविधान की गौरवशाली यात्रा, उसके मूल आदशों और लोकतांत्रिक परंपराओं पर विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि संविधान किसी राष्ट्र का केवल विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि उसकी लोकतांत्रिक चेतना, सामूहिक संकल्प और उज्ज्वल भविष्य का आधार है। भारत की भाषायी, धार्मिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बीच संविधान ने देश को एक साझा दृष्टि और दिशा प्रदान की है। संविधान सभा के सदस्यों ने दो वर्ष, ग्यारह महीने के गहन विचार-विमर्श और तर्क-वितर्क के बाद इस दूरदर्शी संविधान का निर्माण किया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच संस्थागत संतुलन को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि संसद और विधानमंडल जनाकांक्षाओं को अभिव्यक्ति देते हैं, कार्यपालिका नीतियों और कानूनों को लागू करती है, जबकि न्यायपालिका नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करती है।

मातृभाषा में संविधान की जानकारी से मजबूत होगा लोकतंत्रः मेघवाल

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संविधान को अपनी भाषा में समझना प्रभावी न्याय और सुशासन की कुंजी है। प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। संविधान अंगीकार किए जाने की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली में कानून मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि संविधान देश का मूलभूत दस्तावेज है। इसे आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध कराने से संवैधानिक जागरूकता बढ़ेगी और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने संविधान के अद्यतन संस्करणों का विमोचन किया। मेघवाल ने कहा कि नागरिकों को अपनी भाषा में न केवल अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, बल्कि उन्हें विभिन्न संस्थाओं की जिम्मेदारियों और न्याय एवं सहायता प्राप्त करने के तरीकों को भी समझने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने इस पहल को डॉ. भीमराव आंबेडकर के 'एक व्यक्ति, एक वोट और एक मूल्य' के सिद्धांत का प्रतिबिंब बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संविधान को विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने से विद्यार्थियों, महिलाओं और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संवैधानिक मूल्यों को समझने में आसानी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery