Monday, November, 23,2026

यमुना भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की अविच्छिन्न धाराः बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मां यमुना भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की अविच्छिन्न धारा है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से लेकर ब्रज की लोकपरंपराओं तक यमुना का विशेष महत्व रहा है। यमुनोत्री से प्रयागराज तक बहने वाली यह नदी आस्था का केंद्र होने के साथ कृषि, आजीविका और उत्तर भारत की जल सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण आधार है। वे रविवार को मां यमुना के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन के उद्देश्य से भारत मंडपम में यमुना परिवार काउंसिल  की ओर से आयोजित 'मां यमुना जन संकल्प राष्ट्रीय अभियान' को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यमुना का पुनर्जीवन केवल जल की सफाई तक सीमित नहीं है। इसके लिए प्राकृतिक प्रवाह, सहायक नदियों, जलग्रहण क्षेत्रों और जैव विविधता का संरक्षण जरूरी है। सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट का वैज्ञानिक उपचार, वर्षा जल संचयन तथा भूजल पुनर्भरण पर भी ध्यान देना होगा। कार्यक्रम में संतों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज का भी सान्निध्य रहा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery