Monday, November, 23,2026

महिलाओं की मटका दौड़ प्रतियोगिता में दिखा रोमांच

अजमेर: इंटरनेशनल पुष्कर मेले में रविवार को देशी-विदेशी महिलाओं ने मटका रेस में उत्साह के साथ दौड़ लगाई, वहीं पुरुषों ने कुश्ती प्रतियोगिता में अपने दमखम और दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। पारंपरिक खेलों और मनोरंजक गतिविधियों ने मेला मैदान में रंग जमा दिया। दिनभर सांस्कृतिक आयोजनों के बीच शाम को पुष्कर सरोवर के घाट पर महाआरती हुई, जबकि रात को बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मेले में रविवार को सबसे पहले मटका रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें देशी और विदेशी महिलाओं ने भाग लेकर उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता में देशी महिलाओं ने बाजी मारते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर कुर्सियों के लिए मुकाबला किया। प्रतियोगिता में जयपुर की शोभिता जैन ने पहला स्थान हासिल किया। दौसा की मैना देवी दूसरे और नोएडा की मनु सक्सेना तीसरे स्थान पर रहीं। पुष्कर मेले के ग्राउंड में राजस्थान कुश्ती संघ की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इसमें पुरुष पहलवानों ने जोरदार मुकाबले करते हुए अपनी ताकत, तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर के घाट पर महाआरती आयोजित हुई। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर धार्मिक वातावरण का अनुभव किया। इसके बाद रात 7 बजे मेला मैदान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बॉलीवुड नाइट शुरू हुई। प्रसिद्ध गायक अमित मिश्रा ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल संगीतमय बना दिया। उनके गानों पर दर्शक झूमते नजर आए। धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक आयोजनों से पुष्कर मेले में रविवार का दिन आकर्षण और उत्साह से भरपूर रहा।

मेले में 4 करोड़ का हुआ लेनदेन

मेले में खन्ना कटने के साथ ही पशुओं और पशुपालकों के लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। हालांकि, शनिवार को 156 पशु और पहुंचे। इसके साथ ही अब तक कुल 10 हजार 88 पशुओं की आवक दर्ज की जा चुकी है। इनमें सर्वाधिक 6304 घोड़े शामिल हैं। अब तक 452 घोड़े सहित कुल 698 पशुओं की खरीद-बिक्री हुई है। इनके सौदों से पशुपालकों के बीच 4 करोड़ 45 लाख 7 हजार 500 रुपए का लेनदेन हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery