Monday, November, 23,2026

नेग को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, गाड़ियों में तोड़फोड़

जोधपुर: शहर के शास्त्री नगर ए सेक्टर में रविवार दोपहर शादी समारोह में नेग की राशि और क्षेत्राधिकार को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और एक गुट ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुए उपद्रव से इलाके में दहशत फैल गई। घटना रविवार S दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। तोड़फोड़ का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें किन्नरों का एक गुट गाड़ियों को टक्कर मारते हुए नजर आ रहा है।

पुलिस पहुंची, तब तक निकल चुके थे उपद्रवी

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक एक गुट के किन्नर वहां से निकल चुके थे। शास्त्री नगर थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस विवाद के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

क्षेत्राधिकार पर बहस के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, विवाह समारोह स्थल के बाहर नेग की राशि और क्षेत्राधिकार को लेकर दोनों गुटों के बीच बहस शुरू हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसके बाद एक गुट के लोगों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। उपद्रवियों ने काफी देर तक हंगामा किया। सरेआम वाहनों में तोड़फोड़ की घटना से आसपास रहने वाले लोग सहम गए। इलाके में अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery