Monday, November, 23,2026

शादी से इनकार करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

धौलपुर: धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में युवती के शादी से इनकार करने पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मांगरोल गांव के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले समझाइश के दौर के बाद युवक टावर से नीचे उतरा, लेकिन जमीन पर आते ही वहां से भाग गया।

जानकारी के अनुसार खिरली का अड्डा निवासी संजय पुत्र जगदीश एक युवती से शादी करना चाहता था। युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया तो संजय मांगरोल गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और परिजनों ने भी संजय को टावर से नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ।
इसके बाद मनियां थाना प्रभारी अनिल गौतम और गिरदावर राजकुमार शर्मा ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद संजय टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। हालांकि, नीचे आते ही वह मौके से भाग गया।

युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से खफा था

ग्रामीणों ने बताया युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया और उसने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। कुछ दिनों में युवती की शादी भी होने वाली है। इस बात से खफा होकर युवक पड़ोसी गांव पहुंच गया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery