Monday, November, 23,2026

दरिया पूजन सिंधी संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीकः वासुदेव देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को दीव में आयोजित वर्ल्ड सिंधी मेला-2026 के तहत आईएनएस खुकरी मेमोरियल में आयोजित पूजा बेहराणा साहिब कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विधि-विधान से दरिया पूजन कर भगवान झूलेलाल के समक्ष आराधना की। इस दौरान पारंपरिक छेज और भक्ति संगीत के कार्यक्रमों में भी सहभागिता की। श्री सिंधी समाज (ऊना) की ओर से आयोजित इस मेले में देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से आए सिंधी समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों, भक्ति संगीत और सामूहिक छेज ने आयोजन को सांस्कृतिक रंग दिया।

इस अवसर पर समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। देवनानी ने कहा कि भगवान झूलेलाल में सिंधी समाज की अटूट आस्था और दरिया पूजन की परंपरा उसकी सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक चेतना का अभिन्न हिस्सा है।

दीव के फोर्ट का किया अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान देवनानी ने दीव के फोर्ट का अवलोकन किया। दीव के जिला कलेक्टर ने भी उनसे मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, संभावनाओं और विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड सिंधी मेला-2026 का आयोजन विश्वभर में बसे सिंधी समाज को साझा मंच देने और उसकी भाषा, संस्कृति, परंपराओं एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से किया गया है। मेले का ध्येय वाक्य 'दुनिया जे सिंधियुन जो मेलो दरिया ते' वैश्विक सिंधी समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक आत्मीयता को दर्शाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery