Thursday, November, 19,2026

'भारत-नेपाल की साझा विरासत से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान'

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने नई दिल्ली में नेपाल दूतावास की ओर से आयोजित 'डेस्टिनेशन प्रमोशन प्रोग्राम' में भाग लिया। कार्यक्रम में नेपाल के संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री खड़क राज पौडेल, नेपाल के राजदूत डॉ. निश्चल नाथ पांडे सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सभ्यतागत संबंधों को पर्यटन सहयोग का महत्वपूर्ण आधार  बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध साझा संस्कृति, आस्था और ऐतिहासिक विरासत के सूत्रों से जुड़े हैं। जनकपुर-अयोध्या से लेकर लुंबिनी, पशुपतिनाथ और काशी तक फैली सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक निकटता पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और नेपाल की मैत्री को और प्रगाढ़ बनाने के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery