Thursday, November, 19,2026

ध्यानावस्था में सक्रिय होते हैं मस्तिष्क के कई रासायनिक तंत्र

जोधपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के वैज्ञानिकों ने ध्यान और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शोध में ध्यान के दौरान शरीर में होने वाले जैविक बदलावों और मस्तिष्क पर असर डालने वाली 438 दवाओं से संबंधित प्रक्रियाओं के बीच समानताएं सामने आई हैं। इससे यह समझने का नया रास्ता खुला है कि ध्यान शरीर और मस्तिष्क की गतिविधियों को किस तरह प्रभावित कर सकता है। शोध अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फ्रंटियर्स इन हामन न्यूरोसाइंस में 9 नवंबर को प्रकाशित हुआ है।

106 लोगों के आंकड़ों का किया विश्लेषण

आईआईटी के जैव विज्ञान एवं जैव अभियांत्रिकी विभाग की प्रोफेसर मिताली मुखर्जी ने शोधार्थी अदिति जोशी के साथ अध्ययन किया। इसमें डॉ. विग्रेश मुरलीधरन और कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व छात्र दीप पटेल ने सहयोग किया। शोधकर्ताओं ने इनर इंजीनियरिंग ध्यान कार्यक्रम में शामिल 106 लोगों के 389 जैविक नमूनों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। नमूने कार्यक्रम से पहले, आठ सप्ताह की तैयारी, आठ दिवसीय ध्यान शिविर और तीन महीने बाद जुटाए गए थे।

मस्तिष्क के रासायनिक तंत्र से जुड़ी प्रक्रियाओं में बदलाव

वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर आधारित कनेक्टिविटी मैप तकनीक से ध्यान के दौरान जीन गतिविधियों में आए बदलावों की तुलना दवाओं के जैविक प्रभावों से की। इसमें गाबा, ग्लूटामेट, डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे रासायनिक तत्वों से जुड़ी प्रक्रियाओं के साथ समानताएं मिलीं। शुरुआती तैयारी में गाबा और डोपामिन, जबकि गहन ध्यान के दौरान इन सभी रासायनिक प्रणालियों और कैल्शियम चैनल से संबंधित संकेत सामने आए।

75 दवाओं और मस्तिष्क गतिविधियों के 21 मापदंडों का अध्ययन

शोध में 75 दवाओं, उनकी 55 श्रेणियों और मस्तिष्क की गतिविधियों से जुड़े 21 मापदंडों का भी विश्लेषण किया गया। इससे मस्तिष्क की सक्रियता और उसे नियंत्रित करने वाली प्रक्रियाओं के संतुलन को समझाने में मदद मिल सकती है। अध्ययन में यह भी सामने आया कि ध्यान का प्रभाव हर व्यक्ति में समान नहीं होता। शारीरिक-मानसिक स्थिति और अभ्यास की अवधि के अनुसार बदलाव अलग हो सकते हैं।

ध्यान नहीं है चिकित्सा का विकल्प

शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि दवाओं से जैविक समानता मिलने का अर्थ यह नहीं है कि ध्यान दवाओं की तरह काम करता है या चिकित्सा उपचार का विकल्प है। इन संबंधों की पुष्टि के लिए आगे शोध जरूरी है। भविष्य में मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों, मांसपेशियों और चुंबकीय तरंगों के अध्ययन से ध्यान के प्रभावों को और बेहतर समझा जा सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery