Thursday, November, 19,2026

प्रताप नगर के कोचिंग हब में अब फॉरेंसिक साइंस और साइबर सुरक्षा का ठिकाना

जयपुर: कोचिंग संस्थानों के लिए विकसित प्रताप नगर कोचिंग हब की पहचान अब बदलने जा रही है। यहां खाली पड़े चार टावरों में अब फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई, वैज्ञानिक अनुसंधान और साइबर अपराधों से निपटने का तंत्र विकसित होगा। राजस्थान आवासन मंडल ने टावर-5, 7 और 8 को नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) और केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) को आवंटित करने का फैसला किया है। वहीं, टावर 6 में R4C भवन के साथ AI आधारित साइबर हेल्पलाइन 1930 का कॉल सेंटर संचालित होगा यानी जिस परिसर को कोचिंग हब के रूप में विकसित किया गया था, उसकी खाली परिसंपत्तियों को अब शिक्षा, अनुसंधान और साइबर सुरक्षा के काम में लिया जाएगा।

आवासन मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई 256वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय किया गया। तीन टावर गृह विभाग के माध्यम से शैक्षणिक एवं संस्थागत उपयोग के लिए दिए जाएंगे। इससे जयपुर में फॉरेंसिक शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ी गतिविधियों को जगह मिलेगी। वहीं, चौथे टावर में साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए तकनीक आधारित व्यवस्था विकसित होगी। एक ही परिसर में चार टावरों का इस तरह उपयोग बदलना बैठक का सबसे अहम फैसला रहा।

निगम को मिलेगी मुफ्त जमीन

बोर्ड बैठक में जयपुर की सफाई व्यवस्था से जुड़ा एक अहम निर्णय भी हुआ। नगर निगम को प्रताप नगर योजना के सेक्टर-5 में 9,128.72 वर्गमीटर जमीन निशुल्क आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस जमीन पर मेकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन (MTS) और आधुनिक गैराज बनाया जाएगा। इससे कचरे के संग्रहण, स्थानांतरण और परिवहन की व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। मंडल के नियमित कर्मचारियों को वर्ष 2026-27 में पदोन्नति देने के लिए कार्यानुभव में शिथिलन को कार्योत्तर स्वीकृति दी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery