Thursday, November, 19,2026

मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए राजकॉप एप होगा अनिवार्य

जयपुर: प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की घटनाओं पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बुधवार को समीक्षा बैठक लेकर सभी मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की प्रभावी रोकथाम और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके तहत प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों के मोबाइल में राजकॉप पुलिस एप डाउनलोड करवाना अनिवार्य होगा। वहीं, एसएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से रैगिंग रोकथाम के लिए तैयार गाइडलाइन और व्यवस्थाएं प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में लागू की जाएंगी। मंत्री ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की टीम को अन्य मेडिकल कॉलेजों में जाकर वहां के प्रशासन को मार्गदर्शन और मॅटरिंग देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी और स्क्वॉड सक्रिय रहें। नियमित निरीक्षण, निगरानी और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था हो। कमेटियों की नियमित बैठकें आयोजित करने के साथ शिकायतों, जांच और कार्रवाई का रिकॉर्ड भी संधारित किया जाए।

अभिभावकों और विद्यार्थियों से लिए जाएंगे शपथ पत्र

खींवसर ने नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से एंटी रैगिंग संबंधी शपथ पत्र लेने, विद्यार्थियों को जागरूक करने और मेंटर मेंटी कार्यक्रम प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकॉप एप के जरिए विद्यार्थी रैगिंग या किसी अप्रिय घटना की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। इससे कॉलेज प्रशासन तक सूचना पहुंचने में लगने वाली देरी से बचते हुए समय पर कार्रवाई संभव होगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेजों का वातावरण भयमुक्त और सुरक्षित होना चाहिए। बैठक में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा बाबूलाल गोयल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery