Thursday, November, 19,2026

फैसलों से निवेश पैकेज तक, ACB के रडार पर 20 साल का कार्यकाल

जयपुर: एपीओ चल रहे वरिष्ठ आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एफआईआर केवल विला खरीद तक सीमित नहीं है। इसमें वर्ष 2006 से 2026 तक अलग-अलग प्रशासनिक पदों पर रहते हुए उनके द्वारा लिए गए फैसलों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। उदयपुर जिला कलेक्टर से लेकर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष और अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान हुए निर्णयों पर सवाल उठाए गए हैं। एसीबी का आरोप है कि सरकारी मंजूरियों में नियमों को शिथिल करने और निवेश प्रोत्साहन पैकेज की प्रक्रिया के जरिए गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाया गया।

उदयपुर में भूमि संपरिवर्तन से शुरू हुई कहानी

ACB के अनुसार वर्ष 2006 में उदयपुर कलेक्टर रहते शिखर अग्रवाल के कार्यकाल में बूड़ाड़ा गांव की 13.705 हेक्टेयर कृषि भूमि को पर्यटन प्रयोजन के लिए संपरिवर्तित किया गया। आरोप है कि इसके लिए वन, खनन और सिंचाई विभाग की आवश्यक NOC नहीं ली गई। बाद में भूमि का 40 प्रतिशत हिस्सा सुविधा क्षेत्र के लिए आरक्षित रखने और वरिष्ठ नगर नियोजक से ले-आउट अनुमोदित कराने जैसी शर्तें भी हटा दी गई। इसके बाद 28 अगस्त 2023 को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की CTE और CTO चेकलिस्ट में किए गए बदलाव भी ACB की जांच में हैं। आरोप है कि सरलीकरण के नाम पर भूमि संपरिवर्तन, वन विभाग की NOC और अरावली अधिसूचना से जुड़े दस्तावेजों की अनिवार्यता हटा दी गई। इसके बाद गोयल फैशंस की तीन रिसॉर्ट परियोजनाओं को मंजूरियां मिलीं। जांच का अहम सवाल यह होगा कि इन बदलावों से किन परियोजनाओं को लाभ मिला और संबंधित अधिकारियों की इसमें क्या भूमिका थी।

127 विला बिकने के बाद भी निवेश प्रोत्साहन

FIR का एक महत्वपूर्ण हिस्सा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2019 के तहत गोयल फैशंस को दिए गए कस्टमाइज्ड पैकेज से जुड़ा है। ACB के अनुसार अजबगढ़ रिसॉर्ट में कुल 135 विला में से 127 पहले ही बेचे जा चुके थे। इसके बावजूद कंपनी ने अपने आवेदन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में परियोजना के वास्तविक बिजनेस मॉडल की पूरी जानकारी नहीं दी। ACB का आरोप है कि 100 करोड़ रुपए की निवेश पात्रता हासिल करने के लिए 3.02 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को भी निवेश गणना में शामिल किया गया, जबकि उसकी रजिस्ट्री और संपरिवर्तन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। 19 अगस्त 2026 को शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता वाली समिति ने कंपनी का पात्र निवेश 118.50 करोड़ रुपए निर्धारित किया। ब्यूरो को आशंका है कि इस प्रक्रिया से कंपनी को सामान्य निवेश प्रोत्साहन की तुलना में अधिक अनुदान और छूट का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया।

हाई कोर्ट में सुनवाई से पहले एफआईआर, बदली कानूनी स्थिति

शिखर अग्रवाल ने राज्य सरकार की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत दी गई अनुमति और ACB की प्रारंभिक जांच को राजस्थान हाई कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में FIR दर्ज करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक की अंतरिम राहत भी मांगी गई थी। 19 नवंबर को कोर्ट नंबर 11 में जस्टिस अनिल कुमार के समक्ष इस मामले की सुनवाई प्रस्तावित है। लेकिन सुनवाई से एक दिन पहले 18 नवंबर को ACB ने FIR दर्ज कर दी। इससे FIR दर्ज करने पर रोक की मांग का उद्देश्य उस सीमा तक निष्प्रभावी हो गया है। हालांकि धारा 17-A की अनुमति को चुनौती देने का कानूनी प्रश्न अभी भी बना हुआ है। शिखर अग्रवाल FIR निरस्त कराने के लिए BNSS की धारा 528 के तहत राहत मांग सकते हैं। गिरफ्तारी की आशंका होने पर अग्रिम जमानत का विकल्प भी उपलब्ध है। इसी बीच एडवोकेट पूनमचंद भंडारी ने शिखर अग्रवाल की आपराधिक रिट याचिका में पक्षकार बनने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। अब गुरुवार को हाई कोर्ट सुनवाई के साथ ACB की आगे की कार्रवाई पर भी निगाहें रहेंगी।

IAS अधिकारी ही नहीं, अन्य अफसर भी जांच के दायरे में

FIR में निवेश संवर्द्धन ब्यूरो के अधिकारियों की कथित भूमिका का भी उल्लेख है। ऐसे में जांच का दायरा उन अधिकारियों तक बढ़ सकता है, जिन्होंने प्रस्ताव तैयार किए, फाइलों पर टिप्पणियां कीं, पात्र निवेश की गणना की और स्वीकृति प्रक्रिया में हिस्सा लिया। हालांकि किसी फाइल पर हस्ताक्षर या समिति में शामिल होना अपने आप में आपराधिक दोष का प्रमाण नहीं है। संबंधित अधिकारियों की जानकारी, भूमिका और मंशा की जांच जरूरी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery