Thursday, November, 19,2026

13 लाख का इनामी आतंकवादी लतीफ ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कर्माडर मोहम्मद लतीफ भट को मार गिराया। 22 साल का लतीफ 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF पोस्ट पर हुए हमले में शामिल था। इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे। सुरक्षाबलों ने उसे देवसर के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में घेर लिया था। मुठभेड़ से पहले पुलिस और सेना के अधिकारियों ने वीडियो कॉल के जरिए उसे आत्मसमर्पण के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन  उसने इनकार कर दिया। उसने कहा, 'मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। सरेंडर नहीं करूंगा।' गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन में शामिल सेना, पुलिस, CRPF और खुफिया एजेंसियों की सराहना की। लतीफ पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह 2025 की शुरुआत में घर से लापता हुआ था। बाद में पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क के जरिए लश्कर में शामिल हुआ।

दो दिन से थी तलाश, मस्जिद में छिपा मिला

लतीफ अपने साथी उमर निसार डार के साथ CRPF पोस्ट पर हमले के बाद फरार था। 16 नवंबर को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में उमर मारा गया था, जबकि लतीफ घायल होने के बावजूद भाग निकला। इसके बाद से उसकी तलाश जारी थी। बुधवार तड़के खुफिया सूचना पर सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के SOG ने जांगलपोरा में घेराबंदी की।

मस्जिद से 25 छात्राओं को सुरक्षित निकाला

कार्रवाई से पहले मस्जिद से सटे दारुल उलूम से 25 लड़कियों और दो शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने मस्जिद की पवित्रता का ध्यान रखते हुए लतीफ से लंबे समय तक आत्मसमर्पण की अपील की। लेकिन उसके गोलीबारी शुरू करने के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह मारा गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery