Thursday, November, 19,2026

भाजपा को जनादेश से डर: डोटासरा

जयपुर: राजस्थान के चार जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना करीब एक महीने टालने को लेकर कांग्रेस ने गोविंद डोटासरा। भाजपा सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा को जनता के फैसले का डर सता रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि चार जिलों के मतदाताओं को अपने जनादेश के लिए करीब एक महीने तक इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।

कार्यकाल से पहले नहीं हो सकती बैठक

पंचायतीराज चुनाव की मतगणना और नई जिला परिषदों-पंचायत समितियों के गठन को लेकर उठ रहे सवालों पर राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर की जिला परिषदों व पंचायत समितियों का कार्यकाल 22 दिसंबर 2026 को पूरा होगा। इसलिए इनका गठन भी संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही किया जाएगा। पुरानी संस्था का कार्यकाल पूरा होने से पहले नई संस्था की बैठक नहीं बुलाई जा सकती।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery