Thursday, November, 19,2026

अमित शाह से मिले सीएम भजनलाल, कानून व्यवस्था और विकास पर हुआ मंथन

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शमी ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकों में राजस्थान के समग्र विकास, कानून व्यवस्था, जल परियोजनाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने, राज्य में विकास कार्यों को गति देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषय उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग से राजस्थान में चल रही विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हुआ।

जल आत्मनिर्भरता पर जल शक्ति मंत्री पाटिल से चर्चा

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ मुलाकात में राजस्थान की जल परियोजनाओं की प्रगति, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राजस्थान को जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया।

मंत्री शिवराज सिंह के आवास पहुंचकर जताई संवेदना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery