Thursday, November, 19,2026

कंपनी व परिवार के खातों से उड़ाए 8.01 करोड़ रुपए, आरोपी अरेस्ट

भीलवाड़ा: ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की लत में एक अकाउंटेंट ने कपड़ा व्यापारी की फर्म और परिवार के बैंक खातों से 8 करोड़ 1 लाख रुपए का गबन कर लिया। सुभाषनगर थाना पुलिस ने आरोपी तरुणकुमार (34) पुत्र रमेशचंद्र काला, निवासी राजपूत कॉलोनी को अलवर जिले के तिजारा से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी कैलाशकुमार विश्नोई के अनुसार, फर्म के डायरेक्टर ने 15 सितंबर को मामला दर्ज कराया था। आरोपी को कंपनी के वित्तीय और बैंक संबंधी काम सौंपे गए थे। खातों की जांच में महज 38 हजार रुपए बचे मिले। शुरुआती जांच में 4.57 करोड़ रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करने का खुलासा हुआ।

परिवार के खातों में भी लगाई सेंध

पुलिस और साइबर सेल ने 13 नवंबर को तिजारा से आरोपी को पकड़ा। जांच में कंपनी के साथ व्यापारी के परिवार के खातों से भी रकम निकालने की बात सामने आई। पुलिस ने मोबाइल, कंप्यूटर और बैंक दस्तावेज बरामद किए।

न्यायिक हिरासत में भेजा

पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन गेमिंग में अपनी 25 से 30 लाख रुपए की बचत गंवाना भी स्वीकार किया। बुधवार को न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में होटल संचालक सहित 7 डिटेन

श्रीगंगानगर। रामसिंहपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पंजाब के गुरदासपुर निवासी महकदीप कौर व देवेंद्र सिंह से पूछताछ के आधार पर होटल संचालक और वाहन चालक सहित 7 लोगों को डिटेन किया है। आरोपियों के बैंक खातों, कॉल डिटेल और संपकों की जांच की जा रही है। एसपी हरीशंकर के अनुसार, महकदीप के खाते में संदिग्ध लेनदेन मिले हैं। उसकी बहन मुस्कान व रिश्तेदारों के खातों की जांच के लिए टीम गुरदासपुर भेजी गई है।

2.23 लाख रुपए की डील की जांच

पुलिस के अनुसार, ब्लास्ट से पहले महकदीप के साथ 2 लाख 23 हजार रुपए की डील हुई थी। इसमें एक लाख रुपए नकद मिले, जबकि महकदीप और मुस्कान के खातों में ऑनलाइन एक लाख रुपए आए थे। पुलिस रकम भेजने वालों और इसके उद्देश्य की जांच कर रही है। देवेंद्र सिंह के संपकों और पृष्ठभूमि की भी पड़ताल की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery