Thursday, November, 19,2026

जयपुर में 4 से 6 दिसंबर तक सजेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ

जयपुर: गुलाबी नगरी में दिसंबर के पहले सप्ताह में लोक संस्कृति, भारतीय परंपराओं और ज्ञान का ऐसा महाकुंभ सजेगा, जहां गांव-ढाणियों की लोकचेतना से लेकर वैश्विक सांस्कृतिक विरासत तक पर मंथन होगा। जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाले लोकमंथन-2026 के पांचवें राष्ट्रीय संस्करण का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे, जबकि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समापन समारोह में शामिल होंगी। तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के 2 हजार से अधिक चयनित प्रतिभागी जुटेंगे।

इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, अयोध्या के श्रीहनुमत निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण, आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष हर्ष चौहान और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। बुधवार को पत्रकार वार्ता में प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक एवं लोकमंथन स्वागत समिति के महासचिव जे. नंदकुमार और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आयोजन की जानकारी दी। इस बार 'हम भारत के लोग' थीम पर छह प्रमुख क्षेत्रों में 24 समानांतर सत्र होंगे। लोकशिक्षा, लोकस्वास्थ्य, लोकसंवाद, लोकविज्ञान, लोककला, भारतीय खेल परंपराओं और पारंपरिक मौसम अनुमान जैसे विषयों पर चर्चा होगी। खास बात यह होगी कि लोक परंपराओं के वास्तविक प्रतिनिधि पहले अपने अनुभव साझा करेंगे और फिर विद्वान, वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं नीति निर्माता उनसे संवाद करेंगे।

विदेशी संस्कृतियों की भी होगी भागीदारी

लोकमंथन में इस बार अंतरराष्ट्रीय सहभागिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। रोमा, यजीदी और लातविया सहित विभिन्न देशों और समुदायों के प्रतिनिधि अपनी सांस्कृतिक परंपराओं पर विचार रखेंगे। जे. नंदकुमार ने बताया कि भोपाल से 2016 में शुरू हुई लोकमंथन की यात्रा रांची, गुवाहाटी और हैदराबाद होते हुए जयपुर पहुंची है। दीया कुमारी ने बताया कि राजस्थान में तीन चरणों में करीब 8 हजार किमी की लोकदर्शन यात्रा निकालकर सभी 41 जिलों को जोड़ा गया। लोकगीत, लोकनृत्य, हस्तशिल्प, महिला सम्मेलन और युवा संवाद के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिला।

राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की छवि खराब करते हैं, यह सही नहीं: दीया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत के खिलाफ बयान देने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अंतरराष्ट्रीय मंचों और विदेशी धरती पर जाकर भारत की आलोचना करने की आदत बन गई है। देश में ऐसे कई मंच उपलब्ध हैं, जहां वे अपनी बात रख सकते हैं, लेकिन वे विदेशी मंचों पर जाकर देश के खिलाफ बातें करते हैं। विपक्ष के नेता होने के बावजूद उनका इस तरह का रवैया उचित नहीं है। दीया कुमारी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूटनीति के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाने और विश्वस्तर पर देश को उच्च सम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की बुराई करते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के बारे में क्या संदेश जाएगा, यह समझने की जरूरत है। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक विचारधारा और मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि का ध्यान रखना भी जरूरी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery