Thursday, November, 19,2026

शिखर पर ACB का शिकंजा... 64 विला की खरीद जांच के घेरे में

जयपुर: एपीओ चल रहे वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक षड्यंत्र के आरोपों में FIR संख्या 0323/2026 दर्ज कर ली है। इस FIR में अब तक सामने आए 40 विला के अलावा जयपुर के 24 और विला की खरीद का भी खुलासा हुआ है। यानी उदम्पुर, अलवर और जयपुर की तीन अलग-अलग परियोजनाओं में शिखर अग्रवाल और उनके परिवार से जुड़ी कुल 64 विला संपत्तियों जांच के दायरे में आ गई हैं। FIR में गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुकुंद शरण गोयल और प्रबंध निदेशक संजय गोयल को भी आरोपी बनाया गया है। ACB की प्रारंभिक जांच में आरोप है कि शिखर अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने संबंधित रिसॉर्ट परियोजनाओं में विला बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर खरीदे। इसके साथ ही सरकारी पद पर रहते हुए लिए गए फैसलों और निजी कंपनी को मिली सरकारी रियायतों के बीच कथित संबंधों की भी जांच की जा रही है।

जयपुर में 59 लाख का विला 11 लाख में खरीदने का आरोप

FIR में सामने आया सबसे नया तथ्य जयपुर के अनंता रिसॉर्ट में 24 विला की खरीद से जुड़ा है। ACB के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को शिखर अग्रवाल के पुत्रों के नाम इन विला की रजिस्ट्रियां हुई। प्रत्येक विला की रजिस्ट्री में कीमत 11 लाख रुपए दर्शाई गई, जबकि रिसॉर्ट की विवरणिका में समान आकार के विला की कीमत 59 लाख रुपए बताई गई थी। इस तरह प्रति विला 48 लाख रुपए का अंतर सामने आता है। 24 विला के हिसाब से यह अंतर 11.52 करोड़ रुपए बैठता है। हालांकि, यह विवरणिका और रजिस्ट्री मूल्य का गणितीय अंतर है। वास्तविक बाजार मूल्य और भुगतान की स्थिति जांच का विषय होगी।

उदयपुर-अलवर में भी खरीद पर सवाल

ACB के अनुसार, 3 अक्टूबर 2023 को उदयपुर के अनंता रिसोर्ट में शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम 10-10 विला खरीदे गए थे। प्रत्येक विला की कीमत 15 लाख रुपए दर्शाई गई। खास बात यह रही कि उसी दिन इन संपत्तियों को परपेचुअल लीज डीड के जरिए रेवेन्यू शेयरिंग व्यवस्था के तहत कंपनी को वापस सौंप दिया गया। इसी तरह 27 मार्च 2026 को अलवर जिले के अजबगढ़ राजस्थान स्थित अनंता रिसॉर्ट में परिवार के सदस्यों के नाम 20 विला खरीदे गए। इनकी कीमत 14 लाख से 16.50 लाख रुपए प्रति विला रखी गई। ACB का आरोप है कि ये कीमतें DLC दर से भी करीब 3.50 लाख से 4.50 लाख रुपए कम थीं, जबकि इसी परियोजना में दूसरे खरीदारों को DLC दर से लगभग छह लाख रुपए अधिक कीमत पर विला बेचे गए। 

एक ही दिन रजिस्ट्री और विशेष पैकेज का आदेश

अलवर के मामले में 27 मार्च 2026 की तारीख भी जांच के केंद्र में है। इसी दिन परिवार के नाम विला की रजिस्ट्रियां हुई और वित्त विभाग ने गोयल फैशंस के लिए कस्टमाइज्ड पैकेज का आदेश भी जारी किया। ACB इस घटनाक्रम को अधिकारी और कंपनी के बीच कथित मिलीभगत के संभावित साक्ष्य के रूप में जांच रही है। ACB अब तीनों परियोजनाओं में विला की वास्तविक कीमत, स्वामित्व और कंपनी को हुए आर्थिक लाभ की पड़ताल करेंगी। जांच प्रशांत कौशिक को सौंपी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery