Thursday, November, 19,2026

आसमान में आतिशबाजी... धरती दीपों से जगमग

जयपुर: 299 साल की विरासत, भक्ति का उल्लास और जश्न का आसमानी नजारा... जयपुर के स्थापना दिवस पर बुधवार को गुलाबी नगरी कुछ इसी अंदाज में उत्सव के रंगों में डूबी नजर आई। गंगापोल गेट पर क्रेन से भगवान गणेश का पूजन हुआ तो आसमान से हेलीकॉप्टर ने फूल बरसाकर माहौल को यादगार बना दिया। शाम को स्टैच्यू सर्किल पर 11 हजार दीपकों की रोशनी के बीच ऐसी आतिशबाजी हुई कि आसमान रंगों से नहा उठा। शहनाई, नगाड़ों, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने स्थापना दिवस के जश्न में चार चांद लगा दिए। जयपुरवासियों के साथ विदेशी पर्यटक भी इस नजारे के गवाह बने। स्थापना दिवस के आयोजन में विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साह से भाग लिया। शहनाई, लोकनृत्य, दीपोत्सव और आतिशबाजी ने उन्हें जयपुर की सांस्कृतिक विरासत और उत्सवी परंपरा की झलक दिखाई।

स्टैच्यू सर्किल पर बागडे ने किया दीप प्रज्ज्वलन

शाम का मुख्य आकर्षण स्टैच्यू सर्किल रहा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहरवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। गायत्री परिवार के मंत्रोच्चार के बीच दीप जलाए गए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और महापौर सुनील कोठारी मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा और अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।

गंगापोल गेट पर गणेशजी के पूजन से समारोह की शुरुआत

समारोह के दूसरे दिन की शुरुआत गंगापोल गेट पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। महापौर सुनील कोठारी और जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने क्रेन की मदद से गणेश पूजन कर शहर की सुख-समृद्धि की कामना की। शहनाई और नगाड़ों की गूंज के बीच हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने लोगों का ध्यान आसमान की ओर खींच लिया। गुलाब की पंखुड़ियां बरसते ही उत्सव में शामिल लोग रोमांचित हो उठे। विधायक बालमुकुंदाचार्य, उपमहापौर सरोज कंवर, पार्षद विमल अग्रवाल, प्रतिभा शर्मा, कविता शर्मा और सुभाष संधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके बाद महापौर ने गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कलाकारों ने कथक नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

1100 दीपों से जगमगाई पांचबत्ती

स्थापना दिवस पर पांचबत्ती-एमआई रोड दीपों और रोशनी से जगमगा उठा। एमआई रोड व्यापार मंडल ने जयपुर व्यापार महासंघ के संयोजन में दीपोत्सव एवं विद्युत सजावट कार्यक्रम आयोजित किया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल ने 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर महामंत्री सुरेश सैनी, एमआई रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष हरपाल पाली, विनय शर्मा सहित व्यापारी व नागरिक मौजूद रहे। सभी ने जयपुर की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और व्यापारिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

शहनाई वादन ने बनाया माहौल को खास

स्टैच्यू सर्किल पर 11 हजार इलेक्ट्रॉनिक और मिट्टी के दीपक जलाए गए। गायत्री मंत्र के उच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलन हुआ। रोशनी से जगमगाते सर्किल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्टैच्यू सर्किल के चारों ओर आठ हाथियों पर शहनाई वादन ने माहौल को खास बना दिया। लोकगीतों पर कलाकारों के नृत्य और 'जयपुर अखिल विश्व से न्यारा' गीत ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इलेक्ट्रॉनिक और मिट्टी के दीपकों से रौशन सर्किल पर भव्य आतिशबाजी ने जश्न को चरम पर पहुंचा दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery