Thursday, November, 19,2026

वैलेंटाइन डे पर रंग-बिरंगे गुलाबों की खुशबू से महक उठेगी गुलाबी नगरी

जयपुर: वैलेंटाइन डे पर गुलाबों की खुशबू और रंगों से महकेगी गुलामी नगरी। जयपुर रोज सोसाइटी की ओर से 13-14 फरवरी को सिटी पार्क में 52वें जयपुर रोज शो-2027 का आयोजन किया जाएगा। शो में गुलाबों की विभिन प्रजातियों व रंग-बिरंगी किस्मों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही क्विज, पेंटिंग एवं रोज फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोसाइटी के अध्यक्ष पवन अरोड़ा (सेवानिवृत्त आईएएस) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रोज फोटोग्राफी प्रतियोगिता से 3 फरवरी तक होगी। प्रतिभागी गुलाब के फूलों की स्वयं खींची गई तस्वीर एसबी एप पर अपलोड कर सकेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 14 फरवरी को की जाएगी तथा चयनित तस्वीरों को फोटोग्राफी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।

दो दिन में ये होंगे आयोजन

कार्यक्रम के तहत 13 फरवरी को क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि 14 फरवरी को रोज फोलेग्राफी प्रदर्शनी व विजेताओं की घोषणा की जाएगी। दोनों दिन सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजन का आकर्षण रहेंगी। गौरतलब है कि शी का उद्देश्य आमजन में पुष्प-संस्कृति व बागवानी के प्रति रुचि बढ़ाना तथा गुलाबों की विविधता से लोगों को परिचित कराना है। वैलेंटाइन डे पर आयोजन शहरवासियों के लिए प्रकृति, खूबसूरती और उत्सव का अनूठा अनुभव होगा। गौरतलब है कि जयपुर रोज सोसाइटी के चेयरमैन राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास हैं तथा सोसाइटी के अध्यक्ष पवन अरोड़ा (सेवानिवृत आईएएस) हैं। बैठक में आर.एस. जैन, भोजराज सिंह राजावत, कमीना शर्मा, राजकुमार बैद, यश बाला सेठ व एम.एल. गोयल उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery