Thursday, November, 19,2026

समावेशी विकास के लिए सरकार और समाज मिलकर करें कामः श्रीनिवास

जयपुर: मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने कहा कि आर्थिक विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति विकास की प्रक्रिया से वंचित नहीं रहे। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि यह 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना के अनुरूप होना चाहिए। श्रीनिवास बुधवार को दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित IIAS 2026 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को अध्यक्षीय संबोधन दे रहे थे।

सम्मेलन की थीम 'समाज के लिए विकासः सहयोगात्मक शासन, सामाजिक नवाचार और सामाजिक मूल्य' पर विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों के अनुरूप समाधान तैयार करने और सामाजिक मूल्य सृजित करने के लिए सरकार, उद्योग जगत, नागरिक समाज, शिक्षण संस्थानों और समुदायों को मिलकर काम करना होगा।

164 देशों की संस्थाओं का आकलन करेगा IIAS गवर्नेस इंडेक्स

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि सम्मेलन में IIAS गवर्नेस इंडेक्स लॉन्च किया जाएगा। इसके माध्यम से 50 प्रमुख मानकों के आधार पर 164 देशों के सार्वजनिक संस्थानों के प्रदर्शन का आकलन होगा। सम्मेलन में 14 विषयगत सत्रों के तहत 373 शोध पत्रों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक का उपयोग मानवता, शांति और जनकल्याण को केंद्र में रखकर किया जाना चाहिए। सम्मेलन के दौरान श्रीनिवास ने दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली के स्पीकर जियोंग-सिक चो और गृह एवं सुरक्षा मंत्री हो-जुंग यून से मुलाकात की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery