Friday, October, 30,2026

बम धमाके से दहला मोहनगढ़

जैसलमेर: भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र के 3 केएनएम में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे किसान तुलसाराम के खेत में संदिग्ध बम गिरने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। खेत में करीब दो फोट गहरा गड्डा हो गया और बम के टुकड़े पास खड़े ट्रैक्टर पर जा लगे। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। धमाके के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

किसान द्वारकाराम ने बताया कि वह ट्रैक्टर से खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका मोबाइल खो गया। वह ट्रैक्टर छोड़कर मोबाइल ढूंढने के लिए निकला ही था कि अचानक जोरदार धमाका हो गया। कुछ ही देर में चारों तरफ धुआं फैल गया। धमाके के बीच पिता तुलसाराम ने चिल्लाकर उसे जमीन पर लेटने को कहा। उन्हें आशंका थी कि कहीं दूसरा बम भी न आ जाए। इसके बाद परिवार के लोग बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। बाद में किसान घटनास्थल पर लौटा।

फायरिंग रेंज से बम आने की आशंका

खेत के आसपास फील्ड फायरिंग रेंज होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि सैन्य अभ्यास या परीक्षण के दौरान बम निर्धारित क्षेत्र से बाहर आकर खेत में गिरा हो। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और बम के स्रोत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो साल पहले भी खेतों के आसपास बम गिरने की घटनाएं हुई थीं।

किसानों की सुरक्षा पर उठे सवाल

नहरी क्षेत्र में किसान और कृषि श्रमिक नियमित रूप से खेतों में काम करते हैं। ऐसे में खेत में बम गिरने की घटना से ग्रामीणों में चिता है। ग्रामीणों ने सरकार से इस समस्या का स्थाई समाधान करने और खेतों में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस और सेना पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही मौहनगढ़ थानाधिकारी गुमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और सेना को भी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। बम के अवशेषों की जांच की जा रही है। मोहनगढ़ थानाधिकारी गुमान सिंह के अनुसार, खेत तुलसाराम का है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। बम कहां से आया, इसकी जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery