Friday, October, 30,2026

11 केवी बिजली का तार गिरने से युवक की मौत, बाइक जली

नीमराना: मुंडावर थाना क्षेत्र के हतुंडी गांव में गुरुवार सुबह खेत में जाते समय 11 केवी बिजली का तार टूटकर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। करंट से उसकी बाइक भी जलकर नष्ट हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुंडावर सोडावास सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, योगेश पुत्र पूरन मेघवाल सुबह करीब 9 बजे बाइक से खेत में जा रहा था। इस दौरान चिरुणी नदी के पास बिजली का तार उसके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 25 लाख रुपए मुआवजा और मृतक के भाई को संविदा पर नौकरी देने की मांग की। सूचना पर मुंडावर थानाधिकारी मोहर सिंह मीणा, विद्युत विभाग के एईएन प्रशांत शर्मा, एक्सईएन रामरतन, तहसीलदार सुमित भारद्वाज और एसडीएम जयसिंह मौके पर पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता, भाजपा नेता पवन यादव, पूर्व जिला पार्षद भीमराज यादव और वीरेंद्र सुमन चौधरी भी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश कर उनकी मांगों पर चर्चा की।

एक लाख रुपए की सहायता घोषित

पूर्व विधायक मनजीत चौधरी ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। अन्य लोगों ने भी 50-50 हजार रुपए की सहायता का आश्वासन दिया। प्रशासन से सहमति बनने पर करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery