Friday, November, 27,2026

OBC आरक्षण में मुस्लिमों को हिस्सा देना चाहती है कांग्रेस

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्य ऐसी व्यवस्था के पक्ष में नहीं थे। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को संविधान दिवस पर लिखे अपने ब्लॉग में कहा कि विपक्ष अब 'विरोध पक्ष' की जगह 'अवरोध पक्ष' बनता जा रहा है। लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसदीय प्रक्रियाओं में बाधा डालना संवैधानिक जिम्मेदारियों का विकल्प नहीं हो सकता।

महिला आरक्षण विधेयक पर भी साधा निशानाः मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए आरोप लगाया कि एक प्रमुख विपक्षी दल के विरोध के कारण नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि संविधान की यात्रा उन महिलाओं को याद किए बिना पूरी नहीं हो सकती, जिन्होंने इसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय और अधिकार दिलाने का संकल्प कोई ताकत नहीं रोक सकती।

नक्सलवाद और संविधान संशोधनों का किया जिक्र: पीएम ने कहा कि दशकों तक नक्सलवाद ने विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में गरीबों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे को बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही 1951 के पहले संविधान संशोधन और आपातकाल के दौरान हुए 42वें संशोधन की आलोचना की। उनके अनुसार, इन संशोधनों से मौलिक स्वतंत्रता और न्यायिक समीक्षा की शक्तियां प्रभावित हुई। उन्होंने अनुच्छेद 356 के बार-बार इस्तेमाल का भी उल्लेख किया।

22 भाषाओं में संविधान का नया अपडेटेड संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पहली बार संविधान का अपडेटेड संस्करण आठवीं अनुसूची की सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता का जिक्र करते हुए कहा कि इससे औपनिवेशिक दौर की दंड व्यवस्था की जगह नागरिक और न्याय केंद्रित व्यवस्था को महत्व मिला है।

सरकारी योजनाओं को बताया सामाजिक न्याय का माध्यम

पीएम ने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और पीएम आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे वंचित वर्गों को लाभ मिला है। अनुच्छेद 370 और 35A हटने से जम्मू-कश्मीर में संवैधानिक अधिकारों का दायरा बढ़ा है। पीएम ने सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों को संविधान की मूल भावना से जोड़ते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery