Friday, October, 30,2026

रामलला की दीपावली में घी की कटोरी लेकर आएंगे राज्यपाल बागडे

जयपुर: भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और जनभागीदारी का अनूठा संदेश देने वाले अभियान 'रामलला की दीपावली एक चम्मच घी, रामलला के नाम' को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का साथ मिला है। सच बेधड़क मीडिया समूह की ओर से आयोजित इस अभियान के तहत शुक्रवार को पहली भव्य भजन संध्या में राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। खास बात यह है कि राज्यपाल स्वयं भी रामलला के आंगन में  दीप प्रज्वलित करने के लिए एक कटोरी घी लेकर आएंगे। सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा ने गुरुवार को लोकभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार मुलाकात की।

उन्होंने राज्यपाल को भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे बागडे ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। राज्यपाल ने अभियान की सराहना करते हुए इसे भगवान श्रीराम के प्रति जन-जन की आस्था को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकजुटता की भावना को भी मजबूत करते हैं। मुलाकात के दौरान पवन अरोड़ा ने राज्यपाल को पुष्पों से सुसज्जित भगवान श्रीगणेश की सुंदर प्रतिमा भी भेंट की।

हर घर से एक चम्मच घी, अयोध्या में जलेगा विराट दीप

अभियान के तहत जयपुर के प्रत्येक परिवार से अपने घर से एक चम्मच धी समर्पित करने का आह्वान किया जा रहा है। एकत्रित घी से अयोध्या में रामलला के आंगन में विराट दीप प्रज्वलित करने की परिकल्पना है। यह पहल केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं, बल्कि जनभागीदारी, सामूहिक श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश भी है। राज्यपाल की सहभागिता से अभियान को नई प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

राजा पार्क के श्रीराम मंदिर में गूंजेगा रामभक्ति का स्वर

सच बेधड़क मीडिया समूह की ओर से आयोजित तीन भजन संध्याओं की श्रृंखला की पहली कड़ी 30 अक्टूबर को जयपुर के राजा पार्क स्थित श्रीराम मंदिर में सजेगी। शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होने वाली इस भजन संध्या में भक्ति, श्रद्धा और सामुहिक सहभागिता का संगम देखने को मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के प्रति जन-जन की आस्था को एक साझा अभियान के रूप में आगे बढ़ाना है। 31 अक्टूबर को खोले के हनुमान जी में शाम 6 से रात 9 बजे तक और 1 नवंबर को गोविंद देव जी मंदिर में दोपहर 12 से 3 बजे तक भजन संध्या होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery