Monday, October, 05,2026

नेतन्याहू बोले... भारतीय पायलट पूरी दुनिया के नायक हैं

दुबई: फ्लाईदुबई विमान के कॉकपिट में जानलेवा हमले के बावजूद सूझबूझ और साहस दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन कर सलाम किया। नेतन्याहू ने मच्छार से कहा कि "आप पूरी दुनिया के नायक हैं।" इजराइली पीएम ने उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित भी किया। घटना के दौरान मच्छार फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट संभाल रहे थे। तभी सह-पायलट ने उन पर हमला कर विमान का नियंत्रण छीनने की कोशिश की। गंभीर खतरे के बीच मच्छार ने स्थिति पर काबू पाया और विमान को सुरक्षित उतारने में कामयाब रहे। उनकी सूझबूझ से विमान में सवार सभी 174 यात्रियों की जान बच गई।

कॉकपिट में शुरू हुआ संघर्ष

मच्छार के मुताबिक, सह-पायलट के हमले के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी। इसके बावजूद उन्होंने विमान का नियंत्रण बनाए रखा और आपात स्थिति में सुरक्षित लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की। विमान अंततः सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया। यूएई की जांच में इस घटना को आतंकी हमले के प्रयास के रूप में देखा गया है। जांच में सह-पायलट की पहचान भी सामने आई है। हमले के दौरान मच्छार घायल हुए, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई गई।

'बहादुरी को दुनिया के सामने लाना जरूरी'

नेतन्याहू ने बातचीत में मच्छार की बहादुरी को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे साहस की कहानी दुनिया के सामने आनी चाहिए। इजराइली पीएम का फोन ऐसे समय आया है, जब इस घटना को लेकर मच्छार के साहस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है। नेतन्याहू ने मच्छार को सम्मानित करने के साथ भारत-इजराइल संबंधों की गर्मजोशी भी जाहिर की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery