Friday, October, 30,2026

DCP से बोले MLA... राजस्थान में जयपुर पुलिस सबसे घटिया

जयपुर: राजधानी जयपुर में लगातार हो रही वारदातों के बाद विधायकों की जुबान ने भी कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर लोकभवन से महज 200 मीटर दूर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के आवास में चोर सवा घंटे तक बेखौफ घूमता रहा, दूसरी ओर हसनपुरा के हटवाड़ा रोड पर बाइक टकराने के विवाद में मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोगों के बीच पहुंचे सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने पुलिस को कार्यशैली पर तीखा हमला बोला।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के सामने नाराजगी जताते हुए एमएलए गोपाल शर्मा ने कहा, 'जयपुर पुलिस से ज्यादा घटिया पुलिस नहीं है राजस्थान में। मैं विधायक होते हुए यह बात कह रहा हूं।' डीसीपी से विधायक ने कहा कि यहां का एसएचओ कौन है, मैं नहीं जानता, क्योंकि वह जानने लायक नहीं हैं। जब डीसीपी आंकड़े गिनाने लगे तो विधायक ने फिर डीसीपी को फटकार लगाई और कहा कि मुझे मत बताइए यह सब। मुझे सब पता है। बुधवार रात स्थानीय लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। विधायक की मौजूदगी में पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बाइक टकराने से शुरू हुआ विवाद, सड़क पर जाम

हसनपुरा के हटवाड़ा रोड पर चार नंबर डिस्पेंसरी के सामने बुधवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर दो युवकों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद एक पक्ष के 5-6 युवकों ने हसनपुरा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ मारपीट कर दी। युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई तो दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने धरना देकर अजमेर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी और जाब्ता मौके पर पहुंचा। विधायक गोपाल शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से समझाइश की और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद देर रात जाम खोल दिया गया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में शांति है। किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

डीसीपी से पहले भी हो चुकी है तकरार

हटवाड़ा रोड की घटना के बाद विधायक गोपाल शर्मा और डीसीपी प्रशांत किरण के बीच तीखी बातचीत ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर बहस छेड़ दी। गोपाल शर्मा और प्रशांत किरण के बीच यह पहली तनातनी नहीं है। इससे पहले निगम चुनाव के दौरान भी दोनों के बीच विवाद का वीडियो सामने आया था, जो वायरल हुआ था। अब हटवाड़ा रोड की घटना के बाद दोनों फिर आमने-सामने नजर आए।

विधायक के घर सवा घंटे तक घूमता रहा चोर

राजधानी जयपुर में अपराध की दूसरी बहीं वास्दात सिविल लाइंस में हुई, जहां पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के तीन मंजिला मकान में नकाबपोश चौर घुस गया। घर में विधायक की पली, बेटा, बहू और बच्चे सो रहे थे। विधायक पंचायतीराज चुनाव के सिलसिले में जयपुर से बाहर थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, चोर बुधवार रात 2:15 बजे पीछे की दीवार फांदकर गार्डन में पहुंचा और किचन की खिड़की से घर में दाखिल हुआ। वह सुबह 3:27 बजे बाहर निकला। करीब सवा घंटे तक घर के कमरों में घूमने के बाद चोर बैग में रखे करीब सवा लाख रुपए और आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। उसने बच्चों के कमरों के दरवाजे खोलने का भी प्रयास किया, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण सफल नहीं हुआ। वह बेसमेंट में भी गया। घर में तीन नौकरानिया, तीन अन्य कर्मचारी और चौकीदार मौजूद थे।

गहलोत ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों को लेकर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजधानी की कानून-व्यवस्था चौपट है और अपराधों से आमजन में दहशत है। गहलोत ने जामडोली में दो ज्वेलर भाइयों से 20 लाख रुपए की लूट, टोंक रोड पर घड़ियों के शोरूम से करीब 5 करोड़ रुपए की चोरी और सेंट्रल पार्क से व्यापारी के अपहरण की घटनाओं का उल्लेख किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery