Friday, October, 30,2026

12 लाख लेकर बना था डमी अभ्यर्थी, SOG की गिरफ्त में

जयपुर: शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के मामले में एसओजी ने कनिष्ठ सहायक वीरमा राम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी जालोर जिले के जसवंतपुरा उपखंड कार्यालय में पदस्थापित है और अनुपस्थित चल रहा था। एसओजी के अनुसार, उसने परीक्षा देने के बदले 12 लाख रुपए नकद लिए थे। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 25 दिसंबर 2022 को शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इसमें जालोर के धानता निवासी भारमल राम ने आवेदन किया था। जांच में सामने आया कि भारमल राम ने अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठाकर और फर्जी डिग्री के आधार पर परीक्षा उत्तीर्ण की व नौकरी प्राप्त कर ली। गिरफ्तारी के समय भारमल राम ने अपने स्थान पर परीक्षा देने वाले वीरमा राम विश्नोई का नाम बताया। वीरमा राम ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जांच में सामने आया कि वीरमा राम ने वर्ष 2004 में भी डमी अभ्यर्थी के रूप में उच्च माध्यमिक परीक्षा दी थी। इस संबंध में भीनमाल थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी और न्यायालय में चालान पेश किया गया था। भारमल राम ने चयन प्रक्रिया में सीहोर स्थित श्री सत्य साई विश्वविद्यालय की बैकडेट की फर्जी डिग्री का इस्तेमाल किया था। इस मामले में विश्वविद्यालय के कुलगुरु सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery