Friday, October, 30,2026

शादी के 5 माह बाद महिला की संदिग्ध मौत

चाकसू: शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में शादी के महज पांच महीने बाद 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार शाम टेबलेट खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

2-3 दिन से बीमार चल रही थी विवाहिता

बीलवा के मान विहार निवासी लवी कुमारी (24) की करीब पांच महीने पहले मर्चेंट नेवी में कार्यरत सूरज शर्मा से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि लवी पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थी। रविवार शाम छह बजे उसने टेबलेट खाई। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर शिवदासपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। शिवदासपुरा थानाधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि फिलहाल मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery