Friday, October, 30,2026

ट्रेलर में घुसी कार, मामा-भांजे की मौत

पाली: शहर के टेक्सटाइल बिजनेसमैन मामा-भांजे की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर अचानक जानवर आने से बेकाबू कार ट्रेलर में घुस गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवक कार में बुरी तरह फंस गए थे। लोगों ने कड़ी मशक्कत से निकालकर गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों अहमदाबाद में बिजनेस के सिलसिले में बातचीत करने के लिए जा रहे थे। हादसा गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे रोहिणा थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, पाली के देवजी का बास, शाहजी का चौक निवासी टेक्सटाइल कारोबारी पंकज सांड (45) पुत्र सम्पतराज सांड अपने भांजे यश (22) पुत्र मुकेश चौपड़ा निवासी डेंडों का बास के साथ सुबह करीब 5 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे।

रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भुजैला हाईवे पर सुबह करीब 10:30 बजे अचानक मवेशी आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। कार को पंकज चला रहा था, जबकि यश आगे की सीट पर बैठा था। दुर्घटना में दोनों गंभीर
रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंकज की पूनायता में फैक्ट्री है। दोनों कपड़ा प्रोसेस करवाने के सिलसिले में अहमदाबाद जा रहे थे। पंकज के एक बेटा और एक बेटी हैं, जबकि यश अविवाहित थे। रोहिड़ा थानाधिकारी ओमकरण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा कर परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery