Tuesday, August, 18,2026

भगदड़ से 7 और होटल में आग से 8 की मौत

नई दिल्ली: सावन के आखिरी सोमवार को बिहार और पश्चिम बंगाल में हुए दो दर्दनाक हादसों ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के पास भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हुए।

वहीं पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में चार मंजिला होटल में लगी भीषण आग में 8 लोगों की जान चली गई। लखीसराय के अशोक धाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। भगवान शिव को जल चढ़ाने पहुंचे लोगों के बीच भीड़ के दबाव से बैरिकेडिंग का एक हिस्सा टूट गया। इसके बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और भगदड़ मच गई। प्रशासन ने राहत-बचाव शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की।

तारापीठ होटल में धुआं बना मौत का जाल

बीरभूम के तारापीठ में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे होटल में आग लग गई। हादसे के समय वहां 43 लोग मौजूद थे। घना धुआं ऊपरी मंजिलों तक फैलने से कई लोग कमरों में फंस गए। आठ लोगों की मौत हुई, जबकि 34 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अग्निशमन व्यवस्था में कथित लापरवाही के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्रशासन ने क्षेत्र के होटल और लॉज में अग्नि सुरक्षा की विशेष जांच के निर्देश दिए हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery