Tuesday, August, 18,2026

बकाया पैसों के विवाद में युवक की हत्या

जयपुर: मुहाना थाना इलाके में बकाया पैसों के विवाद को लेकर रविवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक अपने दोस्त के साथ ठेकेदार से बकाया राशि मांगने गया था, जहां कहासुनी के बाद आरोपियों ने लाठी और सरियों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो गई।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि हत्या की वारदात का खुलासा करने के लिए मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और वहां आने-जाने वाले रास्तों की जांच कर आरोपियों की पहचान कर उन्हें डिटेन किया। गिरफ्तार आरोपी ठेकेदार बुधराम व कृष्ण गांव अजमेरी, सीकर के रहने वाले हैं। दोनों यहां अभयपुरा में हार्दिक टाइल्स के गोदाम में काम करते हैं। पुलिस के अनुसार मृतक सचिन कुमार महाराष्ट्र में टाइल लगाने का काम करता था और करीब एक माह पहले गांव मावंडा कला आया था। 17 अगस्त को उसे महाराष्ट्र जाने के लिए जयपुर से ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण वह महाराष्ट्र नहीं जा सका। इसके बाद वह अपने दोस्त हैप्पी के साथ रिंग रोड पर ठेकेदार के पास बकाया पैसे मांगने पहुंचा। जांच में सामने आया कि 16 अगस्त को सचिन अपने दोस्त हैप्पी के किराए के कमरे पर आया था। दोनों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान हैप्पी ने बताया कि ठेकेदार बुधराम उसके पुराने बकाया पैसे नहीं दे रहा है। इसके बाद दोनों बकाया राशि लेने के लिए बुधराम के पास पहुंचे।

लाठी-सरियों से किया हमला

थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ठेकेदार के पास पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान सचिन और बुधराम के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि बुधराम, कृष्ण और एक बाल अपचारी ने सचिन के साथ लाठी और सरियों से बेरहमी से मारपीट की। गंभीर चोट लगने से सचिन की मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery