Tuesday, August, 18,2026

जब विजन बना मिशन... पवन अरोड़ा ने गढ़ा मीडिया का नया मॉडल

जयपुर: 18 अगस्त 2023 को प्रशासनिक सेवा से VRS लेकर First India News के CEO एवं Managing Editor के रूप में पवन अरोड़ा ने मीडिया जगत में नई पारी शुरू की। बीते तीन वर्षों में उनकी यात्रा केवल एक मीडिया संस्थान के संचालन तक सीमित नहीं रही, बल्कि तकनीक, डिजिटल मीडिया, क्षेत्रीय भाषा, ग्राउंड जर्नलिज्म, प्रतिभा विकास और मीडिया आयोजनों को साथ लेकर एक नए मॉडल को आकार देने की कोशिश के रूप में सामने आई।

प्रशासनिक अनुभव और मैनेजमेंट विजन के साथ पवन अरोड़ा ने First India में नई कार्यशैली, तकनीक और नवाचारों पर जोर दिया। संस्थान के ऑफिस और स्टूडियो का आधुनिकीकरण किया गया। अत्याधुनिक स्टूडियो, नई तकनीक और बेहतर न्यूज प्रेजेंटेशन के जरिए चैनल की स्क्रीन प्रेजेंस को नया रूप देने की दिशा में काम हुआ। बड़े मीडिया आयोजनों ने भी First India की ब्रांड वैल्यू और पहुंच बढ़ाने में भूमिका निभाई। 'दस साल बेमिसाल' जैसे कार्यक्रमों के जरिए संस्थान को नए दर्शक वर्ग और व्यापक सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की पहल हुई। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 'हे राम' जैसे विशेष कार्यक्रम ने संस्थान को नई पहचान दी।

टीवी से OTT और डिजिटल की ओर विस्तार

पवन अरोड़ा के कार्यकाल में First India की मौजूदगी को टीवी से आगे डिजिटल प्लेटफॉर्म तक ले जाने पर विशेष जोर रहा। First India Plus OTT की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। इसके साथ News, Sports, Entertainment, Mu-sic और Newspaper को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की परिकल्पना पर काम किया गया। 'मीडिया के पंचतत्व' एप के माध्यम से TV, OTT, हिंदी-अंग्रेजी अखबार और National News को एक मंच पर जोड़ने की पहल की गई।

राजस्थान के गांव-ढाणी तक पहुंचा ग्राउंड जर्नलिज्म

First India की पहुंच राजधानी से आगे जिलों, गांवों और ढाणियों तक बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा सहित प्रमुख संभागों में कार्यालय स्थापित किए गए तथा संभाग प्रभारियों को Resident Editor की जिम्मेदारी दी गई। संपादकीय टीम को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ रिपोर्टरों को Associate Editor और Deputy Editor जैसी जिम्मेदारियां दी गई। इससे प्रतिभा और अनुभव के बेहतर उपयोग के साथ संस्थागत नेतृत्व की नई संरचना विकसित करने की कोशिश हुई।

'सच बेधड़क' अखबार को मिला नया कलेवर

हिंदी दैनिक 'सच वैधड़क' का अधिग्रहण कर उसे First India समूह से जोड़ा गया। नए कलेवर और पहचान के साथ अखबार की समूह के मीडिया विस्तार का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया।

राजस्थान की भाषा और संस्कृति को नई स्क्रीन

क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति की मीडिया की मुख्यधारा से जोड़ना भी इस यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। 19 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाथों 'गणगौर टेलीविजन' का रीलॉन्च कराया गया। राजस्थानी भाषा के इस सैटेलाइट चैनल पर 'चौखी खबरों', 'आओ जाणा कांई कैवे मुख्यमंत्री' और 'आओ नाचा' जैसे कार्यक्रमों के जरिए राजस्थान की भाषा, संस्कृति और लोकजीवन की मंच देने का प्रयास हुआ। चैनल की BARC रेटिंग में प्रमुख चैनलों और दूरदर्शन को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल करने का दावा भी इस विस्तार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है।

बेबाक संवाद के लिए 'Key Note by Pawan Arora

राजनीति, प्रशासन, धर्म-अध्यात्म और फिल्म जगत की प्रमुख हस्तियों से सीधे और बेबाक संवाद के लिए 'Key Note by Pawan Arora' कार्यक्रम शुरू किया गया। अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर संवाद की नई परंपरा विकसित करने का प्रयास हुआ। राजस्थान की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 'Super Singer Plus Rajasthan' की शुरुआत हुई। इसके जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को प्रदेश से देश और दुनिया तक पहचान दिलाने की कोशिश की गई।

कंटेंट में नए प्रयोग और मनोरंजन का विस्तारः मीडिया को केवल न्यूज तक सीमित रखने के बजाय नए कंटेंट फॉर्मेट विकसित करने पर भी और दिया गया। 'SDM साहब' वेवसीरीज के जरिए हिंदी वेब कंटेंट में प्रयोग किया गया और 12 अगस्त को इसका Season-2 रिलीज किया गया।

समाज और पर्यावरण से जुड़े अभियान

मीडिया को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए कई पहल की गई। 'गौरव सम्मान' का विस्तार 25 से अधिक जिलों तक किया गया, जहां स्थानीय प्रतिभाओं, समाज के नायकों और जनप्रतिनिधियों की सम्मानित किया गया।

  • 'हरियाली राजस्थान' अभियान के तहत आयोजनों में फूलों के बुके की जगह फलदार पौधे देने की पहल की गई। इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की कोशिश हुई।
  • 'महिला शक्ति सिद्धि सम्मान' के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। किसानों और अन्नदाताओं के योगदान की सम्मान देने के लिए 'अन्नदाता गौरव सम्मान' की शुरुआत की गई।

एकीकृत मीडिया समूह की दिशा में कदम पवन अरोड़ा के तीन वर्ष के कार्यकाल की सबसे बड़ी तस्वीर

Integrated Media Group की परिकल्पना के रूप में सामने आती है। Television, OTT, Digital, Newspaper, Events और Regional Media को एक साथ जोड़कर मीडिया के विभिन्न माध्यमों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में काम किया गया। इन तीन वर्षों में First India की यात्रा को केवल संस्थान के विस्तार के बजाय तकनीक, डिजिटल मीडिया, रीजनल कंटेंट, ग्राउंड जर्नलिज्म और टैलेंट डेवलपमेंट के मेल से एक नए मीडिया मॉडल के निर्माण की कोशिश के रूप में देखा जा सकता है। यही प्रयोग और नवाचार इस तीन वर्ष की मीडिया यात्रा की सबसे प्रमुख पहचान बने हैं।

तकनीक, AI और नई पीढ़ी पर फोकस

मीडिया के बदलते स्वरूप को देखते हुए AI और नई तकनीक को भी संस्थान की कार्यशैली से जोड़ने का प्रयास हुआ। SHAKTI जैसी पहल के जरिए मीडिया में Artificial Intelligence के प्रयोग की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

  • "Smart Learning Program' और 'मीडिया की पाठशाला' के माध्यम से विद्यार्थियों को मीडिया इंडस्ट्री से जोड़ने तथा भविष्य के Media Profes-sionals तैयार करने की पहल हुई। वहीं 'Youth Icon of the Month' के जरिए नई पीढ़ी की प्रतिभाओं और उभरते सितारों की पहचान और मंच देने की शुरुआत की गई।
  • कर्मचारियों के कल्याण के लिए 'First India Fit' के तहत Free Gym Facility शुरू की गई। प्रतिभा के अनुरूप कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां, पद और पहचान देकर टीम की नई ऊर्जा देने की कोशिश की गई।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery