Tuesday, August, 18,2026

जयपुर में सुधरेंगी सड़कें, बनेंगे फुटपाथ व अंडरपास

जयपुर: जयपुर के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में जेडीए ने बड़ा कदम उठाया है। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को मंथन सभागार में आयोजित पीडब्ल्यूसी की 9वीं बैठक में करीब 109 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
स्वीकृत कार्यों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने वाले अंडरपास, सड़कों के नवीनीकरण, फुटपाथ विकास, स्ट्रीटस्केप और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। इससे शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ यातायात और पैदल यात्रियों की सुविधाओं में भी सुधार होगा। बैठक में सचिव डॉ. गौरव सैनी, निदेशक योजना मृणाल जोशी, निदेशक वित्त सुरेश वर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी अजय गर्ग एवं संजीव जैन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय पूनिया सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

4 लेन अंडरपास को 45.76 करोड़

यातायात को सुगम बनाने के लिए राजमहल पैलेस पर सर्विस रोड, ड्रेनेज और अन्य संबद्ध कार्यों सहित 4 लेन अंडरपास के निर्माण को 45.76 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई। जोन-ए क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ निर्माण, विकास और सौंदर्याकरण के लिए 2.81 करोड़ स्वीकृत किए गए। वहीं जोन-10 के जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सड़क मरम्मत और भादाड़े पुलिया के कार्यों के लिए 3.67 करोड़ की मंजूरी मिली। जोन-सी 2 में सड़कों के नवीनीकरण और निर्माण कार्यों के लिए 4.24 करोड़ स्वीकृत किए गए।

द्रव्यवती नदी के एसटीपी होंगे सोलराइज

पर्यावरण और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में भी जेडीए ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। द्रव्यवती नदी पर जेडीए के 6 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और 2 गार्डन के सोलराइजेशन के लिए 39.98 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। इससे एसटीपी और संबंधित सुविधाओं में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा ऊर्जा दक्षता की दिशा में जयपुर को मजबूती मिलेगी।

महल रोड पर पैदल यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित राह

जोन-09 स्थित महल रोड पर पैदल यात्रियों के लिए अंडरपास के डिजाइन एवं ड्रॉइंग को भी पीडब्ल्यूसी ने मंजूरी दे दी। इससे पैदल राहगीरों को सड़क पार करने में सुविधा मिलेगी और यातायात के बीच उनकी सुरक्षा भी बेहतर होगी।

12.61 करोड़ से बदलेगा प्रमुख कॉरिडोर का स्वरूप

जोन-09 में विभिन्न कॉरिडोर पर स्ट्रीटस्केप डेवलपमेंट कार्यों के लिए 12.61 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत प्रमुख मार्गों के स्वरूप में सुधार, पैदल यात्रियों की सुविधाओं और सार्वजनिक स्थानों के विकास पर जोर रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery