Tuesday, August, 18,2026

नितिन नवीन की टीम में राजस्थान का चौका

नई दिल्ली: भारताय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पद संभालने के 209 दिन बाद अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। 65 नेताओं वाली टीम में अनुभव, संगठनात्मक पकड़, क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व का मिश्रण दिखाई दिया। सबसे बड़ा संदेश पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राम माधव की राष्ट्रीय टीम में वापसी तथा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी रहे अमित मालवीय को हटाकर दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महासचिव और 16 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। नितिन नवीन की नई टीम में पुराने अनुभव, नए चेहरों और सामाजिक क्षेत्रीय संतुलन के साथ चुनावी राज्यों पर भी फोकस साफ नजर आता है।

राजस्थान के खाते में चार बड़ी जिम्मेदारियां

नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान के चार नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सतीश पूनियां को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। कहीं राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उदयपुर सांसद मत्रालाल रावत को भाजपा एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान के इन चार नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश की भाजपा में भी नई राजनीतिक सक्रियता की उम्मीद बढ़ी है। खासकर वसुंधरा राजे और सतीश पूनियां की राष्ट्रीय संगठन में अहम भूमिका मिलने को प्रदेश की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने से 'एक व्यक्ति, एक पद' की परंपरा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। गोयल पहले भी भाजपा के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल वह केंद्र सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री हैं। हालांकि पार्टी की ओर से उनके मंत्री पद को लेकर कोई संकेत नहीं दिया गया है।

मोदी ने नई राष्ट्रीय टीम को दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई टीम में संगठनात्मक अनुभव, ऊर्जा और अमीनी सतर से जुड़ाव का बेहतर मेल है। उन्हें विश्वास है कि नई टीम भाजपा को मजबूत करने और अनसेवा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्व प्रवास करेगी।

स्मृति-राम माधव की वापसी

नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। 2024 में अमेठी लोकसभा चुनाव हारने के बाद वह केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर हो गई थीं, लेकिन संगठन और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय बनी रहीं। उनकी नई जिम्मेदारी को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राम माधव की भी करीब छह साल बाद भाजपा की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

13 उपाध्यक्ष, आठ महासचिव

नई टीम में वसुंधरा राजे, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबिन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-महासचिव (संगठन) बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिवों में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, विप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया की जगह मिली है।

आईटी सेल में बड़ा बदलाव

भाजपा ने आईटी सेल में भी बड़ा बदलाव किया है। अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। म्हस्के केमिस्ट्री के प्रोफेसर रह चुके हैं और चुनावी डेटा विश्लेषण, कृषि तथा सरकारी योजनाओं से जुड़े काम का अनुभव रखते हैं।

मोर्चों की कमान तयः हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, अमरपाल मौर्य की ओबीसी मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी की महिला मोर्चा, बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, मनालाल रावत को एसटी मोर्चा और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष बनाया।

सुनील बंसल पर फिर भरोसाः आरएसएस पृष्ठभूमि वाले सुनील बराल की भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत में उनकी भूमिका अहम रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery