Monday, August, 17,2026

अलवर में शाह की हुंकार... निम्बाहेड़ा में अटल गौरव

अलवर/निम्बाहेड़ा: प्रदेश में रविवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दो बड़े कार्यक्रमों ने विकास के साथ सियासत का भी माहौल गरमा दिया। अलवर के विजय नगर ग्राउंड में आयोजित जनसभा में शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बड़ा ऐलान करते हुए अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की घोषणा की। वहीं चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में अटलजी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शाह ने अलवर में करीब 700 करोड़ और पूरे राजस्थान में लगभग 6,453 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस दौरान किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के तहत किसानों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई। अलवर में 200 करोड़ के डेयरी प्लांट की आधारशिला रखने के साथ ही 10,580 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। प्रदेश में कुल 6,453 करोड़ के विकास कार्यों से जुड़े 956 कामों का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया।

कांग्रेस पर वार

शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता आपसी झगड़े में उलझे हुए हैं, जबकि भाजपा जनता की सेवा में जुटी है। शाह ने दावा किया कि आगामी पंचायत चुनावों में जनता भाजपा को समर्थन देगी और कांग्रेस का सफाया होगा। शाह ने कांग्रेस पर 'वंदे मातरम्' के अपमान का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की। कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में राष्ट्रगीत को भुला दिया।

डेयरी प्लांट से पशुपालकों को मिलेगा सहारा

अलवर में नए डेयरी प्लांट को भी शाह ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ा। उन्होंने तीन लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले प्रोसेसिंग डेयरी प्लांट के भूमि पूजन का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी क्षमता भविष्य में पांच लाख लीटर तक बढ़ाई जाएगी। शाह के अनुसार यह परियोजना गरीब पशुपालकों को आर्थिक संबल देगी। इसके अलावा भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और राजसमंद में चार अन्य सरस डेयरी प्लांट शुरू किए जा रहे है।

अटलजी 'अजातशत्रु'

निम्बाहेड़ा में अटल गौरव स्मृति समारोह में शाह ने वाजपेयी को 'अजातशत्रु' बताते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता- विपक्ष दोनों में रहते हुए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। पीएम के रूप में अटलजी के पोखरण परमाणु परीक्षण, गांवों को सड़कों से जोड़ने और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसे फैसलों का भी शाह ने उल्लेख किया।

भजनलाल के नेतृत्व पर शाह की मुहर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे प्रदेश की जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में तेज गति से काम कर रहे है। शाह ने कहा कि राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी के लिए जाना जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री ने तीन बड़े जल समझौते कर आधे राजस्थान की प्यास बुझाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हरियाणा, गुजरात और पंजाब से पानी लाने का प्रयास किया गया है। प्रदेश को हराभरा बनाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। शाह ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में ₹35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं और विकास के लिए 36 नई नीतियां बनाई गई हैं। 

भीड़ से गदगद शाह

रविवार का दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए खास रहा। अलवर और निम्बाहेड़ा में अमित शाह की सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने संगठन की ताकत दिखाई। अलवर में करीब 60-70 हजार और निम्बाहेड़ा में 15-20 हजार लोगों की भीड़ पहुंची। उत्साहित भीड़ को देखकर शाह ने मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई।

भूपेंद्र यादव की संगठनात्मक क्षमता भी आई नजरः अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की संगठनात्मक भूमिका भी चर्चा में रही। शाह ने उन्हें अपना 'मित्र' कहकर संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान शाह ने नए जिलों में चार नए सहकारी बैंक खोलने सहित कई घोषणाएं कीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery