Monday, August, 17,2026

चांदी की पालकी में सवार होकर निकली बूढ़ी तीज माता की सवारी

जयपुर: श्रावण शुक्ल तृतीया का लोक पर्व हरियाली तीज जयपुर में धूमधाम से मनाया गया। सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी से रविवार को बूढ़ी तीज माता की शाही सवारी निकली। रजवाड़ी गहनों से सजी बूढ़ी तीज माता 400 किलो वजनी चांदी की पालकी में विराजमान थीं। शाही सवारी के बाहर आते ही लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व शनिवार को तीज माता की शाही सवारी निकली।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तीज माता के दर्शन किए। इससे पहले जनानी ड्योढ़ी में पूर्व राजपरिवार की गौरवी कुमारी सहित महिलाओं ने तीज माता का पूजन किया। त्रिपोलिया गेट पर सवाई पद्मनाभ ने तीज माता की आरती उतारी। सवारी त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार और चौगान स्टेडियम होते हुए ताल कटोरा पहुंची। छोटी चौपड़ पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सवारी पर पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर तीज माता की सवारी देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

लोक कलाकारों ने दीं प्रस्तुतियां

राजस्थान पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सवारी में 150 से अधिक लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी, गैर, कालबेलिया, अलगोजा, बहरूपिया और चकरी जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं। शहर में 14 एलईडी स्क्रीन पर भी सवारी का सीधा प्रसारण किया गया। सवारी में तोपगाड़ी, शाही पालकी, रथ, पुलिस बैंड और आरएसी बैंड भी शामिल रहे। इस दौरान तीज माता पर ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery