Monday, August, 17,2026

6 दिन... 3 बड़े इवेंट और बेमिसाल कोऑर्डिनेशन

जयपुर: भजनलाल सरकार ने पिछले छह दिनों में तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों- ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, स्वतंत्रता दिवस समारोह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का सफलतापूर्वक समन्वय और आयोजन किया। लगातार उच्च-स्तरीय आयोजनों के बीच राज्य प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर प्रोटोकॉल और यातायात व्यवस्था तक विभिन्न मोचर्चों पर प्रभावी समन्वय किया। इन आयोजनों के दौरान सुरक्षा, प्रोटोकॉल, लॉजिस्टिक्स, यातायात प्रबंधन, आतिथ्य और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के बीच लगातार तालमेल रखा गया। सीमित समय में तीन बड़े आयोजनों के संचालन को प्रशासन की कार्यक्षमता और समन्वय क्षमता के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कार्यालय, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों ने व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छह दिनों के भीतर तीन उच्च-स्तरीय राष्ट्रीय आयोजनों के सफल संचालन से राजस्थान प्रशासन की त्वरित निर्णय क्षमता, बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन की तस्वीर सामने आई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery