Saturday, October, 31,2026

सोना-चांदी की तौल में गड़बड़ी नहीं चलेगी, नए नियम लागू

जयपुर: सोना-चांदी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब तौल में अधिक सटीकता मिलेगी। राज्य सरकार ने बहुमूल्य धातुओं की खरीद-बिक्री में निर्धारित मानकों वाले कांटों का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। राजस्थान विधिक मापविज्ञान (प्रवर्तन) (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 लागू हो गए हैं। नए नियमों के तहत स्वर्णकारों और सर्राफा व्यापारियों को सोना, चांदी व अन्य बहुमूल्य धातुओं की तौल के लिए Class I या Class II श्रेणी के कांटे इस्तेमाल करने होंगे। इनका सत्यापन अंतराल 1 मिलीग्राम या उससे कम होना जरूरी है। कांटों का नियमानुसार सत्यापन करवाकर वैध प्रमाण-पत्र भी रखना होगा। उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि इससे तौल में अनियमितताओं की आशंका कम होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। उपभोक्ता तौल में गड़बड़ी मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 14435 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery