Saturday, October, 31,2026

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा करता रहूंगा: नरेंद्र मोदी

भौलड़ी (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत बनासकांठा में भव्य रोड शो के साथ की। भीलड़ी में उन्होंने 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर तथा 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उन्होंने पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त भी जारी की, जिसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18.690 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि मिलेगी। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद-वाराणसी और मेहसाणा-साबरमती ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। भीलड़ी में जनसभा के दौरान मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आखिरी सांस तक देश की जनता की सेवा करता रहूंगा। मोदी का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की इस टिप्पणी के कुछ दिन बाद आया है कि 'मोदी का बाप भी जाएगा।' उन्होंने आरोप लगाया कि देश संकट में होता है तो विपक्ष खुशी मनाता है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच उर्वरकों और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों में घबराहट फैलाने की कोशिश की जा रही है। मोदी ने कहा कि किसान, युवा और महिलाएं विकसित भारत के निर्माण में जुटे हैं, लेकिन कुछ लोगों को देश की प्रगत्ति रास नहीं आ रही है। प्रधानमंत्री शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।

'मोदी नहीं जाएंगे' के नारे

बनासकांठा में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर के एक कैटल फार्म के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जब छात्रों के एक समूह से बातचीत कर रहे थे, तब वहां 'मोदी नहीं जाएगे के नारे गूंज उठे। पीएम ने वहां मौजूद लोगों के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाई।

सरदार पटेल को देंगे पुष्पाजंलि

प्रधानमंत्री शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता नगर पहुंचेंगे। यहां वे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे। वे एकता नगर में 400 करोड से अधिक की विकास परियोजनाओं का उ‌द्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

यहां कोई आलू से सोना बनाने की बात नहीं करता

सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कोई बनासकांठा वालों को आकर नहीं कहेगा कि मैं आलू से सोना बनाता हूँ। यहां के लोग बोलेंगे कि मैं तो पहले से जानता हूँ। यहां का आलू विश्व प्रसिद्ध है। इसलिए यहां के किसान पहले ही आलू से सौना बना रहे हैं। उन्होंने 127 एकड़ में फैले 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' का उ‌द्घाटन किया। मोदी ने कहा कि यह केंद्र विज्ञान और नवाचार के जरिए डेयरी किसानों को लाभ पहुंचाने के साथ कांकरेज जैसी स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और संवर्धन में अहम भूमिका निभाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery