Monday, August, 17,2026

कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

जयपुर: 'वंदे मातरम्' गीत के अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान की ओर से रविवार को जयपुर में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस भाजपा प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए और 'वंदे मातरम्' के सम्मान तथा राष्ट्र भक्ति के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री  लोकेंद्र सिंह रायथलिया और प्रदेश महामंत्री ऋषिकेश मीणा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि 'वंदे मातरम्' केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता की लड़ाई, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्र भावना से जुड़े इस गीत के अपमान को लेकर जनता में आक्रोश है और इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery