Monday, August, 17,2026

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गलता तीर्थ

जयपुर: श्रावण मास के तीसरे वन सोमवार को छोटी काशी शिव भक्ति में डूबी नजर आएगी। शहर के प्रमुख शिवालयों में तड़के 4 बजे से दर्शन शुरू होंगे। ताड़केश्वर महादेव, झाड़खंड महादेव सहित अनेक मंदिरों में जलाभिषेक, विशेष पूजा और आरती की विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालु बेल पत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। हर-हर महादेव के जयघोष से शहर गूंजेगा। छु‌ट्टी का दिन होने के कारण रविवार को गलता तीर्थ से सैकड़ों कावड़ यात्री कावड़ लेकर शिवालय पहुंचे।

डबल शंकर की कावड़ कलश यात्रा में दिखी देश भक्ति की झलक

छोटी काशी जयपुर रविवार को शिव भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। डबल शंकर महादेव विकास समिति की ओर से कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल की अगुवाई में 1100 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। वहीं, कावड़ियों ने गलता तीर्थ और हरिद्वार से लाए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। गलता तीर्थ से सुबह रवाना हुई कावड़ यात्रा परकोटा क्षेत्र में पहुंची तो जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। समिति के संयोजक शरद खंडेलवाल की अगुवाई में कावड़िए भगवान शिव के जयकारों के साथ झूमते नजर आए। यात्रा में ऊंट, घोड़े, ढोल- ताशे और विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। चौडा रास्ता स्थित द्वारकाधीश मंदिर के बाहर जयपुर सांसद मंजू शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, भाजपा प्रत्याशी रवि नैयर, चंद्रमनोहर बटवाड़ा, खाद्य व्यापार महासंघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, कर्मचारी नेता संतोष विजय और ब्रह्मकुमारी रिमझिम दीदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। करीब चार घंटे बाद यात्रा बाबा हरिश्चंद्र मार्ग स्थित डबल शंकर महादेव मंदिर पहुंची। यहां कावड़ियों और महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने केसरिया और तिरंगे ध्वज लहराए। शाम को मंदिर में झांकी सजाई गई।

हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

गलता तीर्थ धाम में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। साहस फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील चौधरी की ओर से गलता थाम में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई गई। हेलीकॉप्टर ने चार चक्कर लगाकर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर आसमान से फूल बरसाए। पुष्प वर्षा शुरू होते ही पूरा गलता धाम जयकारों से गूंज उठा। आसमान से बरसते फूलों को देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास छा गया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस मनमोहक दृश्य को मोबाइल कैमरों में कैद किया। साहस फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि गलता धाम धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और राजस्थान की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रही और आयोजन यादगार बन गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery