Saturday, October, 31,2026

लोकतंत्र और राष्ट्र को बचाने की लड़ाई है रैली

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि सत्ता में बैठे लोग विपक्ष की रैलियों को काउंटर करने के लिए खुद सड़कों पर उतर रहे हैं। विपक्ष की रैली के जवाब में सत्ताधारी दल की ओर से इस तरह की गतिविधियां करना सोचने का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ओर से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और राष्ट्र को बचाने की लड़ाई है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को इसमें भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को बचाने की चुनौती है।

अग्रवाल ने नाम जैसा ही काम किया

गहलोत ने कहा कि शिखर की तरह उन्होंने काम किया है। 40 विला एक साथ लेने की खबर आई, वह चौंकाने वाली है। उन्होंने राज्य सरकार के करीब तीन साल के कार्यकाल का सबसे बड़ा कथित घोटाला बताते हुए कहा कि सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा मामला केवल एक अधिकारी को एपीओ करने से खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी जाए और प्रवर्तन निदेशालय को भी जांच के दायरे में लाया जाए, जिससे पूरे मामले के तथ्य सामने आ सकें।

गहलोत आलाकमान को खुश करने के लिए कर रहे हैं बयानबाजीः राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी को लोकतंत्र से जोड़कर उनकी ओर से कही गई बातें नए झूठ को पेश करने जैसी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत आलाकमान को खुश करने के लिए राहुल गांधी के निर्देशों पर बयानबाजी कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि गहलोत जिस 'भारत बचाओ' रैली का जिक्र कर रहे हैं, उससे पहले इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोपा था। उस दौरान अखबारों पर ताले लगे थे, जनता के अधिकार निलंबित कर दिए गए थे और विपक्षी नेता सड़कों पर नहीं, बल्कि हवालात में थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery