Saturday, October, 31,2026

भ्रष्टाचार किया तो पाताल से भी निकाल लेंगे, बख्शेंगे नहीं: सीएम भजनलाल

कोटा/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कोटा में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी लोकतंत्र को माना ही नहीं और संविधान को हमेशा तोड़ने का काम किया, वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। लोकतंत्र जनता को शक्ति है और देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की राक्षा का आधार है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदों के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत की गौरवशाली विरासत और लोकतांकिक मूल्यों का ठेका बन रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने कोटा में कतीस पर राजनीतिक हमलों के साथ अपनी सरकार के कामकान का ब्योरा भी पश किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कहा कि अब तक 265 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित किया गया है और करीब 700 के खिलाफ अनुशासनात्यक कार्रवाई की गई है। कई मामलों में शत-प्रतिशत पेंशन रोकने के माथ कार्मिकों को सेवा से हटाने और अर्खास्त करने जैसी कार्रवाई भी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारी कोई भी हो, उसे बरुशा नहीं जाएगा।

सेवन वंडर्स से छावनी तक निकाली पदयात्रा

सभा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवन वंडर्स पार्क के सामने से पद‌यात्रा शुरू की। रैली कोरडी सर्किल, गुमानपुरा सर्किल और मल्टीपरपज स्कूल होते हुए छावनी चौराहे तक पहुंची। मुख्यमंत्री कुछ दूरी तक पदयात्रा में शामिल रहे और इसके बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। रैली में सैकड़ी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे थे।

कांग्रेस फैलाना चाहती है अराजकताः मदन राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश है और झूठा नैरेटिव फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने काचेस नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए पार्टी की सीच पर सवाल उठाए। कोटा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा इस अभियान के जरिए कांग्रेस के कथित दुष्प्रचार का पर्दाफाश कर आमजन को वास्तविकता से अवगत कराएगी। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, कोटा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, महापौर अनुसुइया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवशी, अजमेर के पूर्व उपमहापौर नीरज जैन, कार्यक्रम संयोजक पुनीत कर्णाक्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच सहित अन्य वरिष्ट पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का घोंटा गला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कोटा में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान आयोजित रैली में सीएम ने काग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की मर्यादा का हनन किया था। अब वहीं पार्टी लोकतंत्र की दुहाई देकर जनता को गुमराह कर रही है।

चुनाव जीतने पर लोकतंत्र मजबूत और हारने पर ईवीएम व चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े हैं। वह सेना, चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं पर भी सवाल उठाती है। लोकतंत्र जनता की शक्ति है और संविधान व संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

गहलोत पर होटल पॉलिटिक्स को लेकर निशाना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्ता संघर्ष के दौरान विधायक धार महीने होटलों में बंद रहे। कांग्रेस सरकार ने पंचायत और निकाय चुनाव कराने में दो साल लगा दिए। उन्होंने कहा कि 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' के तहत निकाय चुनाव हो चुके हैं और पंचायत चुनाव जारी है। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकताओं को 24 घंटे जनता के बीच सक्रिय रहने वाला बताया।

कांग्रेस की रैली के विरोध में अभियान

भाजपा ने एसजाईआर के विशेष में कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली के जवाब में राजस्थान में 'लोकतंत्र बधाओ अराजकता हटाओ' अभियान शुरू किया है। मुख्खान्त्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कोटा से इसकी शुरुआत की। अभियान के तहत 5 नकबर को जयपुर के रामलीला मैदान में सभा के बाद विपोलिया गेट तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें 10 हजार से अधिक लोगों को कुटाने का लक्ष्य है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery