Monday, August, 17,2026

नोनेरा डैम के 19 गेट खुले

जयपुर: प्रदेश में मंगलवार को जयपुर से लेकर हाड़ौती और उदयपुर संभाग तक कई जिलों में हुई तेज बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने मुश्किलें बढ़ा दीं। कोटा के नोनेरा डैम के 27 में से 19 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही राजधानी जयपुर में तेज बारिश के बाद जयसिंहपुरा खोर में कई घरों में पानी घुस गया। जेके लोन अस्पताल के सामने पानी जमा है।

होने से बस स्टैंड का शेड भी ढह गया। जयपुर के अलावा बाड़मेर, उदयपुर, झुंझुनूं, बूंदी, जोधपुर, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर और नागौर में भी बारिश दर्ज की गई। झालावाड़ में कालीसिंध और छापी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ बांधों के गेट खोलने पड़े। इससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और करीब 10 गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित हुआ। भारी बारिश के चलते जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।

डूंगला में सबसे ज्यादा 77 मिमी बारिश

मंगलवार शाम 5:30 बजे तक डूंगला (चित्तौड़गढ़) में 77 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुराबाद (उदयपुर) में 60, परबतसर में 58, गंगरार और बामनवास में 50-50 मिमी बारिश हुई। किशनगढ़ में 43, अरनोद में 42, दलोट में 40 और टहला में 39 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश से घाटा घटा, फिर भी 29 जिले पीछे

11 अगस्त तक प्रदेश में मानसून की कमी 12.46% से घटकर -10.96% रह गई है। इसके बावजूद 41 में से 29 जिले सामान्य से कम बारिश वाले हैं। उदयपुर में बारिश की कमी-47.28%, पाली में 43.33% और बांसवाड़ा में -41.84% है। वहीं फलोदी में सामान्य से 46.15% अधिक बारिश हुई है और 12 जिले औसत से ज्यादा बारिश वाले हैं। विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery