Sunday, November, 01,2026

बैलेट पेपर से आज चुनेंगे सरपंच... निर्वाचित पंच कल चुनेंगे उप सरपंच

जयपुर: राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 3.626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 33,804 वाहों में पंचों के लिए मतदान होगा। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। गुरुवार को नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजरें मतदान पर हैं। वोटिंग खत्म होते ही मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे आने की संभावना है। वहीं, शनिवार को निर्वाचित वार्ड पंच, उप सरपंच का चुनाव करेंगे। 3,626 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए कुल 21,839 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 45 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। 3,044 ग्राम पंचायतों में 2 से 9, 527 में 10 से 19 और 8 ग्राम पंचायतों में 20 से 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जयपुरः 112 पंचायतों में भी मतदान

जयपुर जिले की आमेर, जालसू, अमरसर, रामपुरा-डाबड़ी और शाहपुरा पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में भी शुक्रवार को मतदान होगा। यहां 112 सरपंच और 1,182 वार्ड पंच चुने जाएंगे। चुनाव के लिए 413 मतदान केंद्र बनाए गए है, जहां 3,78,364 मतदाता वोट डाल सकेंगे। आमेर और जालसू में 25-25 ग्राम पंचायतें, अमरसर में 22, रामपुरा-डाबड़ी में 21 और शाहपुरा में 19 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

दूसरे चरण में 65.15% रहा मतदानः राजस्थान के 22 जिलों में बुधवार को जिला परिषद के 352 और पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 65.15% मतदान दर्ज किया गया, जो 2019 के 63.56% के मुकाबले 1.59 प्रतिशत अधिक है।

1.06 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

दूसरे चरण में कुल 1,06,56,127 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 55,19,336 पुरुष और 51,36,744 महिला मतदाता शामिल है। पंच और सरपंच के चुनाव में ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। प्रत्येक मतदाता दो वोट डालेगा। पहला वोट वार्ड पंच और दूसरा सरपंच पद के उम्मीदवार के लिए होगा। मतपत्रों पर उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न अंकित होगे। मतदान के बाद पहले वार्ड पंच और फिर सरपंच पद के मतों की गिनती की जाएगी।

जोधपुर में सबसे ज्यादा पंचायतों में चुनाव

जिलावार स्थिति देखें तो जोधपुर में सबसे ज्यादा 442 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 3,768 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव होंगे। वहीं, कोटा में सबसे कम 47 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 505 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। हालांकि कुछ पंचायतों में सरपंच और पंच निर्विरोध भी चुने गए हैं।

जोधपुरः 3 पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन

जोधपुर जिले की तिवरी पंचायत समिति की नवसृजित ग्राम पंचायत चौधरी चरणसिंह नगर में पप्पू देवी को सरपंच सहित सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया। ग्रामीणों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया। वहीं, केरू चावण्डा ग्राम पंचायत में किशन सिंह राजपुरोहित निर्विरोध सरपंच चुने गए। तिंवरी क्षेत्र की चैनसिंह नगर ग्राम पंचायत में किरण भगाराम मेघवाल निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery